एक व्यक्तित्व जिसके नाम से आप अमूल को जानते है
एक अकेला चना भाड़ नहीं झोंक सकता इस कहावत को गलत सिद्ध करने के लिए आपको कहा जाए तो आप बिना देरी किये वर्गिस कुरियन का नाम ले दीजिये। श्वेत क्रांति के जनक कुरियन को गए 9 साल हो गए है लेकिन जिस नींव पर उन्होंने दूध की धार को प्रवाहित किया था आज उसके चलते एक तरफ देश उत्पादन में आत्मनिर्भर तो है ही वही विदेशों की दूध से बने उत्पादको को मात कर रहे है। विदेशों में भी देश का दूध और उसके उत्पाद के लिए एक ही नाम काफी है- अमूल
सरकारी दखल वाली अनेक संस्थानों के घाटे की दास्तां हम सभी जानते है। सहकारिता की सफलता की दास्तां जानने के लिए अगर सबसे प्रेरणादायक संस्थान अमूल है जिसे वर्गिस कुरियन ने दक्षिण से आकर पश्चिम में स्थापित किया था।
इस देश मे हर वस्तु के उत्पादन,विपपण,वितरण में माफिया है जिनका उद्देश्य बाजार में कृत्रिम कमी बनाकर अनावश्यक लाभ कमाना है।दूध उत्पादन भी ऐसा ही क्षेत्र था जहां सम्पन्न दूध उत्पादक बाजार में कब्जा चाहते थे।वर्गीस कुरियन ने ऐसे प्रतिरोध के बावजूद दूध उत्पादको की सहकारी समिति बनाई और समग्र दूध खरीद कर बड़े पैमाने पर उसके व्यवस्थित वितरण की योजना को साकार किया। कुरियन दूध तक ही सीमित नही रहे बल्कि दूध के अन्य उप उत्पादन जैसे घी,मठा, मक्खन,खोवा,चीज़, पनीर ,श्रीखंड में भी अमूल को सफलता दिलाते गए। एक समय बच्चों को छोड़कर बड़ो का दूध पीना सीमित था।दूध के उप उत्पादन का उपयोग धनवान लोगो के आदतों में शुमार होता था लेकिन आज पनीर हर किसी कार्यक्रम की अनिवार्यता बन गई है। मक्खन को ले तो 05 ग्राम से लेकर 500 ग्राम के पैक में अमूल का कोई विकल्प देश मे नही है। मठा हो या लस्सी या श्रीखंड उपभोक्ताओं के पास अमूल का विकल्प नही है। दिनों तक दूध को सुरक्षित रखने या पाउडर के रूप में दूध को परिवर्तित करने की बात हो कुरियन समय से आगे चल अमूल को अमूल्य बना कर गए।
दूध की कच्ची सामग्री गाय और भैंस है।कुरियन ने भैस के दूध को अपना लक्ष्य बनाया और हर गावँ में समिति बनाकर ऐसा असंभव कार्य किया जिसकी मिसाल देनी हो तो केवल हरित क्रांति के जनक डॉ स्वामीनाथन ही समकक्ष पाए जाते है। आज अमूल से 24 लाख दूध उत्पादक सीधे जुड़े है जिनकी जीवन शैली में संपन्नता है। देश भर में हर छोटे से छोटे दुकान से लेकर बड़े से बड़े मॉल में अमूल की ब्रांडिंग है। हर राज्य में दूध के अपने सहकारी संस्थाएं है जो अमूल के ही पथ पर चल रहे है। एक व्यक्ति अपने जीते जी और मरने के बाद क्या कर सकता है?
अब मुद्दे की बात
हमारे देश मे राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालो की बड़ी पूछ परख है। होना भी चाहिए वे देश की व्यवस्था बनाने वाले प्रमुख है।इंक़े अलावा भी बहुत से व्यक्ति है जिन्होंने देश के लिए बतौर वैज्ञानिक, गायक, कलाकार के रूप में सेवा की उनको भारत रत्न के रूप में नवाज़ा गया। सचिन तेंदुलकर जो 200 वा टेस्ट खेलने के लिए आखिरी के 20 टेस्ट में तो रनों के लिए रेंगते रहे उनको भारत रत्न बनाने के लिए स्टेडियम से फोन किया गया। चयन समिति की औपचारिकता पूर्ण किये बगैर भारत रत्न घोषित कर दिया गया लेकिन वर्गिस कुरियन? वर्गिस कुरियन भी ध्यान चंद के समान किसी राजनैतिक दल के सदस्य नही थे। बस।
वे ऐसे जगह के भी नही थे जहां चुनाव जीतने के लिए उनको भारत रत्न बनाना मजबूरी हो।अब आप भूपेन हजारिका को आसाम से मत जोड़ लीजिएगा
समझदार को इशारा काफी है
#संजयदुबे वर्गिस कुरियन
11 Sep 2021 08:57AM, by: Babuaa Desk
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शीर्ष क्रम पर शानदार योगदान के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा की तारीफ की है। राहुल और रोहित ने लॉर्ड्स में एक शतक और नॉटिंघम और ओवल में क्रमशः दो अर्धशतकीय साझेदारी की।भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने भी श्रृंखला में एक-एक शतक बनाया – राहुल ने लॉर्ड्स में और रोहित ने ओवल में।
11 Sep 2021 07:31AM,by: Naveen kumar sahu
रायपुर - महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अगुवाई में ‘गढ़बो नवा सुपाषित छत्तीसगढ़‘ के संकल्प के साथ आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव से विशाल साइकिल रैली निकली। रैली में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ.किरणमयी नायक, रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा,यूनिसेफ के स्टेट हेड जाॅब जकारिया सहित राष्ट्रीय सेवा योजना, छत्तीसगढ़ साइकिल क्लब, सहित विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। पोषण माह के अवसर पर छत्तीसगढ़ को कुपोषण-एनीमिया से मुक्त बनाने,लोगों में सुपोषण के प्रति जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन लाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और सहयोगियों द्वारा साइकिल साइकिल रैली का आयोजन किया गया था।
11 Sep 2021 06:05AM,by: Imran Khan
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि बिडेन प्रशासन ने पिछले चार आगमन के खसरे के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद अमेरिका के लिए अफगानों की उड़ानों को निलंबित कर दिया है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि यह विराम रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के अनुरोध पर आया है। प्रभावित व्यक्तियों को छोड़ दिया गया है, और सीडीसी संपर्क ट्रेसिंग कर रही है, उसने कहा।
11 Sep 2021 05:48AM, by: Babuaa Desk
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों को राज्य की सीमाओं पर चेक पोस्ट हटाने के लिए कहा है क्योंकि वाहन और सारथी प्लेटफार्मों के माध्यम से वाहनों और ड्राइवरों के संबंध में ऑनलाइन डेटा को मजबूत किया गया है।
मंत्रालय ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद राज्य की सीमाओं पर नियमित चेक पोस्ट रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों से स्थिति रिपोर्ट मांगी है।
11 Sep 2021 05:48AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





