छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोमवार को जन्मदिन है। इसके लिए स्कूलों में सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने की तैयारी है। सामान्य ज्ञान के प्रश्न और निबंध के विषय भी मुख्यमंत्री से ही जुड़े रखे गए हैं। यह प्रतियोगिता रायपुर के धरसीवां ब्लॉक में 100 से अधिक स्कूलों में हो रही है।
23 Aug 2021 01:01AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ सरकार ने आंदोलन कर रहे संविदा बिजली कर्मचारियों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने सरकार से उन्हें नियमित करने का आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। हालांकि, कुछ कर्मचारी संघ से अलग होकर धरना स्थल पर बैठे ही हुए हैं। ये फैसला शनिवार को हुई एक बैठक के बाद लिया गया है।
22 Aug 2021 02:36PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे घायल हो गए। दोनों बच्चों की उम्र करीब एक साल है। पुलिस ने दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मारे गए दोनों युवकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। हादसा भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ है
22 Aug 2021 02:36PM,by: Imran Khan
दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल गांव के सरपंच अनिल कर्मा ने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने बहनों से राखी बंधवाने की बजाए साथ मिलकर गांव में पौधे लगवाए। पौधरोपण के बाद सभी बहनों को बतौर उपहार 5-5 लीटर पेट्रोल भी दिया। सरपंच ने कहा कि कहा कि पेड़ कम हो रहे हैं और महंगाई बढ़ रही है।
22 Aug 2021 02:36PM,by: Imran Khan
कानून मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली और मुंबई में व्यावसायिक विवादों के परीक्षण और निर्णय में लगने वाले दिनों की संख्या में काफी कमी आई है।
भारत के लिए विश्व बैंक की 'डूइंग बिजनेस' रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में वाणिज्यिक विवादों के परीक्षण और निर्णय में 1,095 दिन लगते थे।
22 Aug 2021 01:06PM, by: Babuaa Desk
गुजरात सरकार ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत इन-सर्विस डॉक्टरों और गुजरात मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी (GMERS) मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों के लिए गैर-अभ्यास भत्ता को मंजूरी दे दी है। यह भत्ता सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने अपने फेसबुक पेज पर भत्ते की घोषणा की। उन्होंने इसे डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों के लिए "रक्षाबंधन उपहार" कहा, जो लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे और इसके लिए हड़ताल पर भी चले गए थे।
22 Aug 2021 01:06PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




