रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि "पारसी नववर्ष ‘‘नवरोज’’ के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर पारसी समुदाय के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं। नवरोज पर्व हम सभी लोगों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए।" पारसी नववर्ष 'नवरोज' पर सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
16 Aug 2021 07:56AM,by: Anurag patel
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं." बता दें कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता है।
16 Aug 2021 07:56AM,by: Anurag patel
हर व्यक्ति के बचपन से लेकर जवानी औऱ आगे के जीवन मे कुछ लोग बड़े ही आदरणीय होते है,विशिष्ट होते है।ऐसे लोगो का संघर्ष, त्याग देखकर यकीन नही होता कि ईश्वर ऐसे लोगो को भी सृजित करता है। राजनीति मेरा क्षेत्र नहीं है। मैं किसी भी दलगत राजनीति का हिस्सेदार नहीं हूं लेकिन कोई भी सजग व्यक्ति राजनीति से सरोकार रखने वालों के आदर्श से परे नही हो सकता है। इस लेख को पढ़ कर ये आंकलन न हो कि अटल जी का प्रशंसक होने का अर्थ कुछ और भी है।अटल जी विरोध और समर्थन दोनो के समवेत स्वर थे। उन्हें जो अच्छा लगा उसे अच्छा कहा बुरा लगा सो बुरा कहा। वे मतभेद को स्वीकारने औऱ मनभेद से दूर रहने वाले व्यक्ति थे। इंडिया से भारत और भारत से हिंदुस्तान का सपना उनका अपना था जिसके लिए वे संघर्ष की पराकाष्ठा तक गए। सफल हुए। देश मे अनेक सुभीता औऱ सुविधा के प्रधानमंत्री बने लेकिन अटल जी जुदा थे। उनकी लोकप्रियता का मुकाबला न तो नेहरू न इंदिरा गांधी न ही राजीव गांधी और न ही नरेंद्र मोदी कर पाएंगे क्योकि वे अल्पमत के बहुमत थे। उनकी सृजन शीलता उन्हें राजनैतिक व्यक्तित्व से कही ज्यादा एक संवेदनशील व्यक्ति बनाती थी। वाकपटुता ऐसी कि लगता उनको बस सुनते रहो। मेरे अटलबिहारी
16 Aug 2021 05:52AM,by: Babuaa Desk
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के घर पर रविवार को पेट्रोल बम फेंके गए. इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि आवास खाली था.CM संगमा सरकारी आवास में रहते हैं. दरअसल, राज्य में एक पूर्व विद्रोही नेता की मौत पर हिंसा भड़क गई है. यहां से तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें आई हैं. इसे देखते हुए राजधानी शिलांग में दो दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है और कई हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. शिलांग में असम की एक गाड़ी पर भी हमला हुआ, जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. शहर के कुछ हिस्सों से पथराव की कई घटनाएं भी हुई हैं.
16 Aug 2021 04:21AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






