बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने बीते शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से खास मुलाकात की है। उन्होंने सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। अजय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''माननीय रक्षा मंत्री से मिलकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने मेरी अपकमिंग फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' की कुछ क्लिप देखी हैं। यह फिल्म 50 साल पहले पाकिस्तान द्वारा भुज एयरबेस में हुए हमले पर आधारित है। मैं इस कहानी को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। जय हिन्द।" बता दें फ़िल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' बीते शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।
14 Aug 2021 03:46AM,by: Anurag patel
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 'हाई टी' पर टोक्यो ओलंपिक 2020 के भारतीय दल की मेजबानी करेंगे।
राष्ट्रपति कोविंद शनिवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय ओलंपिक दल की मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद आज ओलंपिक दल की करेंगे मेजबानी
14 Aug 2021 03:46AM, by: Babuaa Desk
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आम आदमी पार्टी में तिरंगा यात्रा आयोजित करने जा रहा है। जानकारी अनुसार तिरंगा यात्रा का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा किया जायेगा। इस तिरंगा यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। लखनऊ : आम आदमी पार्टी आज निकलेगी तिरंगा यात्रा
14 Aug 2021 01:51AM,by: Anurag patel
वाहनों के लिए निर्दिष्ट पार्किंग स्थान पर महाराष्ट्र में किसी भी समान नीति की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि अधिकारियों को पर्याप्त पार्किंग स्थान नहीं होने पर नागरिकों को कई निजी वाहन रखने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ ने गुरुवार को कहा कि अधिकारियों को "केवल एक फ्लैट के मालिक परिवारों को चार या पांच कारें रखने की अनुमति नहीं देनी चाहिए, अगर उनके पास पर्याप्त पार्किंग स्थान नहीं है" उनके संबंधित आवास समितियों में उपलब्ध है।
14 Aug 2021 01:12AM, by: Babuaa Desk
असम विधानसभा में मवेशी संरक्षण बिल 2021, पास हो गया है. अब जल्द ही यह बिल कानून का रूप लेगा. नये कानून के मुताबिक अब असम में मंदिर के 5 किलोमीटर के दायरे में बीफ की खरीद-बिक्री को बैन कर दिया गया है. इस बिल के बारे में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हिंदू,श, सिख,जैन और बीफ नहीं खाने वाले अन्य समुदाय के लोगों के धार्मिक स्थलों से पांच किलोमीटर के दायेर में बीफ की खरीद-बिक्री ना हो पाए.5 किलोमीटर के रेडियस में यह कानून लागू होने के बाद असम में कई बूचड़खाने या तो बंद हो जाए्ंगे या फिर उन्हें कहीं और शिफ्ट करना होगा. असम विधानसभा में मवेशी संरक्षण बिल पास
14 Aug 2021 01:11AM,by: Imran Khan
भारत 15 अगस्त को आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहा है. इसके लिए तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है. चौक-चराहों और बड़े-बड़े स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से सजाया जा रहा है. चाहे वह मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल हो या फिर दिल्ली का कनॉट प्लेस, हर जगह तिरंगे झंडे अभी से दिखने लगे हैं। यहां की इमारतों की तिरंगे की रोशनी से जगमग कर दिया गया है.
14 Aug 2021 01:09AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






