पर्यटकों को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर का रूस के सुदूर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप पर एक ज्वालामुखी के निकट स्थित झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव दल हैलिकाप्टर में सवार आठ लोगों की झील में तलाश कर रहे हैं। वहीं कम से कम आठ अन्य लोग हादसे में कथित तौर पर बच गए हैं। हेलिकॉप्टर क्रोनोटस्की नेचर रिजर्व में नीचे की ओर चला गया था। क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि कार्यकर्ता कुरील झील में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह झील ज्वालामुखी फटने के बाद बनी है।
12 Aug 2021 07:42PM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर बीजेपी के नेता को निशाना बनाया है। गुरुवार शाम आतंकियों ने राजौरी में बीजेपी नेता जसबीर के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले में 5 लोग जख्मी हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।
12 Aug 2021 07:42PM,by: Vikash Kumar
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने पिछले महीने की कंप्लायंस रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 26 जून से 25 जुलाई के बीच 120 शिकायतें मिलीं और उसने इस दौरान 167 यूआरएल पर 'कार्रवाई की। ट्विटर ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
12 Aug 2021 07:42PM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान में लगातार खराब होते हालात के बीच भारत ने साफ किया है कि वहां मौजूद हिंदू और सिख परिवारों को सुरक्षित निकलने में अगर कोई मदद लगती है तो उसे मुहैया कराया जाएगा. अफगानिस्तान की नाजुक स्थिति पर लगातार नजर के साथ ही सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल काबुल स्थित दूतावास को बंद करने का कोई प्लान नहीं है.
12 Aug 2021 07:41PM,by: Vikash Kumar
राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और इसके कई वरिष्ठ नेताओं का अकाउंट लॉक किए जाने पर मचे बवाल के बीच ट्विटर ने अपना ऐक्शन जारी रखा है। महाराष्ट्र के गृह और आईटी राज्य मंत्री सतेल पाटिल ने दावा किया है कि महारष्ट्र कांग्रेस और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट के ट्विटर हैंडल को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने लॉक कर दिया है। इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अकाउंट को भी लॉक कर दिया।
12 Aug 2021 07:41PM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक के मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को राज्य पुलिस बल में डीएसपी पद की पेशकश के साथ एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया। उन्हें अगले ओलंपिक तक छात्रवृत्ति के रूप में प्रतिमाह एक लाख रुपए देने का भी फैसला किया गया है। लवलीना के कोचों को भी 10-10 लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा।
12 Aug 2021 07:41PM,by: Anurag patel
पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को राज्य में कोविड से संबंधित प्रतिबंधों को 30 अगस्त तक बढ़ा दिया, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की। बंगाल सरकार ने रात के कर्फ्यू के समय में संशोधन किया है।
बंगाल में रात के कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी जाएगी और यह अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। फिलहाल रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लागू है।
12 Aug 2021 07:41PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




