देश में ट्विटर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले देश के आईटी मंत्री का ट्विटर हैंडल निलंबित करने के बाद ट्विटर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। अब कांग्रेस ने दावा किया है कि बुधवार देर रात रणदीप सुरजेवाला समेत पांच बड़े कांग्रेस नेताओं के हैंडल ट्विटर द्वारा लॉक कर दिए गए हैं।
12 Aug 2021 02:11AM,by: Imran Khan
शहर के भीड़-भाड़ को कुछ हद तक नियंत्रित करने के लिए साइकिल चालकों तथा पैदल चलने वालों के लिए अलग से लाइन बनाई गई है, लेकिन इसकी वास्तविकता भिन्न है, साइकिल लाइनों पर कार की पार्किंग की जा रही है। कहीं-कहीं पर फल सब्जियों के ठेले, खिलौने तथा कपड़ों की दुकाने लगाई जा रही है। साइकिल लाइन पर गाड़ी और ठेलो का कब्जा
11 Aug 2021 07:49PM,by: Naveen kumar sahu
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 16 दिन बाद एक बार फिर लोगों पर मौत का पहाड़ टूटा है। बुधवार सुबह करीब 11:56 बजे भावानगर से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस, टिपर, दो कारों, सूमो और अखबार की गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है जबकि 13 घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है।
11 Aug 2021 07:49PM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम करने वाले महिला एनजीओ के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
11 Aug 2021 07:49PM,by: Vikash Kumar
जहां देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, वहीं केरल में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच कुछ अफवाहें भी फैल रही हैं जो हालात की गंभीरता में इजाफा कर रही हैं। ऐसी ही एक खबर चली जिसमें केरल में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट होने की आशंका जताई गई। हालांकि, बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।
11 Aug 2021 07:49PM,by: Vikash Kumar
कोरोना की दूसरी लहर से सबसे अधिक प्रभावित रहे महाराष्ट्र में जैसे-जैसे नए मामलों में कमी देखी जा रही है, सरकार 'ब्रेक द चेन' के तहत पाबंदियों में भी छूट दे रही है. उद्धव सरकार ने 15 अगस्त से मॉल, रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुला रखने की अनुमति देने का फैसला किया है. हालांकि, इसके साथ यह शर्त भी होगी कि सभी कर्मचारियों का पूरी तरह से टीकाकरण होना चाहिए. कस्टमर को भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा.
11 Aug 2021 07:48PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



