केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शैक्षिक कार्यक्रमों और अनुसंधान गतिविधियों के लिए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान तथा नीदरलैंड्स के डेल्फ़्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। इस समझौते से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई अनुसंधान गतिविधियों और अनुप्रयोग संभावनाओं का पता लगाने को प्रोत्साहन मिलेगा।
04 Aug 2021 07:18PM,by: Vikash Kumar
क्षेत्रीय संपर्क योजना-उडे देश का आम नागरिक, आरसीएस-उडान के अंतर्गत इम्फाल और शिलंग के बीच पहली सीधी विमान सेवा कल शुरू हुई। मणिपुर और मेघालय की राजधानियों के बीच विमान संपर्क इस क्षेत्र के लोगों की लम्बे समय से मांग थी। इस हवाई मार्ग के शुरू होने से पूर्वोत्तर भारत के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को विमान सेवा से जोडने का केन्द्र का उद्देश्य भी पूरा हो जाता है। इससे पहले इम्फाल से शिलंग पहुंचने के लिए लोगों को सडक मार्ग से 12 घंटे की यात्रा करनी पडती थी या उन्हें विमान से गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे आना पडता था और बाद में बस से शिलंग जाना पडता था। अब लोग दोनों शहरों के बीच विमान से यात्रा कर सकते हैं। इम्फाल से शिलंग जाने के लिए मात्र एक घंटा लगेगा लेकिन शिलंग से इम्फाल आने के लिए 75 मिनट लगेंगे।
04 Aug 2021 07:18PM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए। इनमें समग्र शिक्षा स्कीम 2.0 लागू करने और केंद्र प्रायोजित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का कार्यकाल दो साल और बढ़ाने के निर्णय शामिल है। इस बैठक में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे। शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समग्र शिक्षा योजना 2.0 में प्ले स्कूल व आंगनवाड़ी को औपचारिक रूप दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि समग्र शिक्षा योजना 2.0 एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इस योजना पर कुल 2.94 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी।
04 Aug 2021 07:18PM,by: Vikash Kumar
ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय पंडित की कथित तौर पर हत्या करने वाला 29 वर्षीय गैंगस्टर अंकित गुर्जर बुधवार सुबह तिहाड़ जेल परिसर के अंदर मृत पाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि चार लोगों ने उसकी कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। जेल अधिकारी हत्या के सिलसिले में उपाधीक्षक की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।
गुर्जर को पहले सुंदर भाटी गिरोह के लिए काम करने वाला बताया गया था और उसे 2015 में नोएडा भाजपा सदस्य विजय पंडित की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर 22 मामलों में शामिल था, जिसमें हत्या और जबरन वसूली के आठ मामले शामिल थे। गैंगस्टर अंकित गुर्जर तिहाड़ जेल में मृत पाया गया
04 Aug 2021 07:18PM, by: Babuaa Desk
रिजर्व बैंक ने बुधवार को जनता को आगाह किया कि वे अनाधिकृत संस्थाओं द्वारा कमीशन के आधार पर पुराने नोटों और सिक्कों की खरीद या बिक्री के फर्जी प्रस्तावों के झांसे में न आएं।
एक बयान में, आरबीआई ने कहा कि यह उसके संज्ञान में आया है कि कुछ तत्व धोखाधड़ी से भारतीय रिजर्व बैंक के नाम / लोगो का उपयोग कर रहे हैं और पुराने बैंक नोटों और सिक्कों की खरीद और बिक्री से संबंधित लेनदेन के लिए जनता से विभिन्न ऑनलाइन / ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से शुल्क / कमीशन / कर की मांग कर रहे हैं।
04 Aug 2021 07:18PM, by: Babuaa Desk
बेंगलुरु ने शहर में कोविड के प्रसार को रोकने के लिए नए निषेधाज्ञा जारी किए हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 16 अगस्त तक रात का कर्फ्यू लागू किया है।
इससे पहले, कर्नाटक सरकार ने बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त और जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कोविड की स्थिति की सख्ती से निगरानी करें और यदि आवश्यक हो तो और प्रतिबंध लगाएं।
04 Aug 2021 07:18PM, by: Babuaa Desk
स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2021 पूरे गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जाएगी। इस संबंध में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
04 Aug 2021 03:30PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


