तेलंगाना राष्ट्रीय समीति (TRS) की सासंद मलोत कविता को कोर्ट ने वोटरों को रुपये बांटने के आरोप में 6 महीने की सजा सुनाई है।देश में यह पहली बार है जब सांसद को पैसे देकर वोट खरीदने के आरोप में सजा सुनाई गई है।बता दें कि सासंद मलोत कविता को नामपल्ली में एक विशेष सत्र अदालत ने दोषी ठहराया है। मलोत कविता तेलंगाना के महबूबाबाद से सांसद हैं। जानकारी के अनुसार, सांसद की एक सहयोगी को भी इस केस में कोर्ट ने दोषी माना है और उन्हें भी सज़ा सुनाई है।बता दें कि मलोत कविता को साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान वोट के लिए रिश्वत देने का दोषी माना गया है। कोर्ट ने कविता को 6 महीने की सजा सुनाई है और 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, आरोपियों को हाई कोर्ट में अपील दायर करने के लिए जमानत दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सांसद कविता जल्दी ही तेलंगाना के हाईकोर्ट में अपील करेंगी।
25 Jul 2021 01:56PM,by: Imran Khan
छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने रविवार को शुरूआती दौर में डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया को हराकर ओलंपिक खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वर्ष 2012 ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम ने अपने से 15 साल जूनियर और पैन अमेरिकी खेलों की कांस्य पदक विजेता को 4-1 से शिकस्त दी।
25 Jul 2021 12:48PM,by: Imran Khan
उत्तरप्रदेश में आगे होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दिया है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पाँच ब्राह्मण नेताओं से मुलाकात किया है। बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी जल्द ही ब्राह्मण सम्मेलन कर सकता है।
25 Jul 2021 12:48PM,by: Anurag patel
अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान ने बिना टीकाकरण वाले लोगों के लिए घरेलू हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि रविवार को देश में सीओवीआईडी -19 मामलों ने 1 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया।
राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद्र (एनसीओसी) द्वारा लगाया गया यात्रा प्रतिबंध 1 अगस्त से 18 वर्ष से अधिक आयु के गैर-टीकाकरण वाले लोगों पर लागू होगा।
25 Jul 2021 12:48PM, by: Babuaa Desk
पेगासस कथित जासूसी विवाद को लेकर देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। इस्राइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिये कार्यकर्ताओं, नेताओं, पत्रकारों और संवैधानिक पदाधिकारियों की कथित जासूसी की बात सामने आने के बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है।मानसूत्र सत्र में भी इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। वहीं अब पेगासस मामले की एसआईटी जांच की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मोहन लाल शर्मा भी एसआईटी जांच की मांग को लेकर याचिका दायर कर चुके हैं। पेगासस जासूसी विवाद - अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सांसद
25 Jul 2021 11:40AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








