latest

Generic placeholder image

मुंबई: मुंबई ड्रग्स माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने गई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम पर ड्रग्स तस्करों के एक गैंग ने हमला किया है. इस हमले में एनसीबी के पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं, जिनमें से एक कर्मचारी को गंभीर रूप से चोट आई है. एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मिडीया को बताया कि, एनसीबी की टीम मानखुर्द में विदेशी ड्रग्स माफिया की सूचना मिलने पर जब पहुंची, तो वहां समुद्र में एकांत जगह खाड़ी का इलाका था और झाड़ियां थीं. वहां ड्रग्स माफियों ने टीम पर अचानक से हमला कर दिया. कुछ के हाथ में धारदार हथियार थे तो कुछ ने पत्थर ले रखा था. उस दौरान हुए संघर्ष में 5 कर्मचारी घायल हो गए.

14 Aug 2021 07:32AM,
by: Imran Khan