न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए), भारत में विभिन्न करंट अफेयर्स और न्यूज टेलीविजन ब्रॉडकास्टर्स के एक निजी संघ ने अपना नाम न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (एनबीडीए) में बदलने का फैसला किया है।
प्रौद्योगिकी के कारण मीडिया परिदृश्य में भारी बदलाव के साथ, दर्शकों के लिए अब विभिन्न माध्यमों पर सामग्री तक पहुंचने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हो गए हैं और डिजिटल भविष्य प्रतीत होता है। एनबीए बोर्ड ने अपने सदस्यों के रूप में डिजिटल मीडिया समाचार प्रसारकों को जोड़ने के लिए निकाय का नाम बदलकर एनबीडीए करने का निर्णय लिया है।
13 Aug 2021 12:28PM, by: Babuaa Desk
भारत के क्रिकेटर उन्मुक्त चंद ने शुक्रवार को संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह दुनिया भर में बेहतर अवसरों की तलाश करेंगे। एक लंबे नोट में, चंद ने आगे का रास्ता समझाया और अपने समर्थकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।
उन्मुक्त ने 2012 में अंडर -19 विश्व कप जीत के लिए भारत की अंडर -19 टीम का नेतृत्व किया था। क्रिकेटर उन्मुक्त चंद ने बीसीसीआई को कहा अलविदा
13 Aug 2021 12:27PM, by: Babuaa Desk
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने उन्हें याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी मां के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे मम्मा। मैं आपको बहुत मिस करती हूं। सब कुछ आपके लिए है, हमेशा और रोज। आई लव यू।' बता दें कि श्री देवी का साल 2018 में निधन हो गया था।
13 Aug 2021 11:28AM,by: Anurag patel
टोक्यो ओलंपिक में मेडल से चूकते हुए चौथे स्थान पर रहे खिलाड़ियों को टाटा मोटर्स गिफ्ट के रूप में अल्ट्रोज कार देने की घोषणा की है। बता दें कि ओलंपिक2020 में भारत के बहुत से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किया है। कुछ खिलाड़ियों को मेडल जीतने में करारी चूक के कारण हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे खिलाड़ियों को टाटा मोटर्स का शानदार उपहार मिलने वाला है।
13 Aug 2021 11:27AM,by: Anurag patel
स्वतंत्रता दिवस आने में महज एक दिन शेष है। मुख्य समारोह के लिए रिहर्सल हो चुकी है। परेड की सलामी के लिए पुलिस जवान पिछले कुछ दिनों से मैदान पर रिहर्सल कर रहे हैं। परेड ग्राउंड में पंडाल लगना शुरू हो गया है। पूरे परेड ग्राउंड को तिरंगा झंडे से सजाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के लिए सजा पुलिस ग्राउंड
13 Aug 2021 11:06AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







