कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को कुछ दिनों पहले ही अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था। अब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी ब्लॉक कर दिया है। पार्टी का दावा है कि अब तक ट्विटर इसके 23 नेताओं के अकाउंट बंद कर चुकी है और पार्टी के सात हैंडल भी बंद किए गए हैं।
13 Aug 2021 01:57AM,by: Vikash Kumar
पर्यटकों को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर का रूस के सुदूर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप पर एक ज्वालामुखी के निकट स्थित झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव दल हैलिकाप्टर में सवार आठ लोगों की झील में तलाश कर रहे हैं। वहीं कम से कम आठ अन्य लोग हादसे में कथित तौर पर बच गए हैं। हेलिकॉप्टर क्रोनोटस्की नेचर रिजर्व में नीचे की ओर चला गया था। क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि कार्यकर्ता कुरील झील में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह झील ज्वालामुखी फटने के बाद बनी है।
12 Aug 2021 07:42PM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर बीजेपी के नेता को निशाना बनाया है। गुरुवार शाम आतंकियों ने राजौरी में बीजेपी नेता जसबीर के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले में 5 लोग जख्मी हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।
12 Aug 2021 07:42PM,by: Vikash Kumar
सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने पिछले महीने की कंप्लायंस रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 26 जून से 25 जुलाई के बीच 120 शिकायतें मिलीं और उसने इस दौरान 167 यूआरएल पर 'कार्रवाई की। ट्विटर ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
12 Aug 2021 07:42PM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान में लगातार खराब होते हालात के बीच भारत ने साफ किया है कि वहां मौजूद हिंदू और सिख परिवारों को सुरक्षित निकलने में अगर कोई मदद लगती है तो उसे मुहैया कराया जाएगा. अफगानिस्तान की नाजुक स्थिति पर लगातार नजर के साथ ही सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल काबुल स्थित दूतावास को बंद करने का कोई प्लान नहीं है.
12 Aug 2021 07:41PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




