यात्रियों को अब राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में देश की पहली प्राइवेट ट्रेन ‘तेजस एक्सप्रेस’ की तरह आनंद मिलेगा। दरअसल, पश्चिम रेलवे की ओर से दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में तेजस ट्रेन की ही तरह अपग्रेडेड स्मार्ट सुविधाओं से लैस आकर्षक स्लीपर कोच रैक लगाए गए हैं। भारतीय रेलवे: राजधानी एक्सप्रेस को मिला स्मार्ट तेजस स्लीपर कोच
20 Jul 2021 03:06AM,by: Imran Khan
यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार होना लगभग तय हो गया है. रविवार को बीजेपी और संघ के साथ हुई बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिल गई है. मंत्रिमंडल में किन नए चेहरों को जगह दी जाएगी, उस पर भी सहमति बन गई है. इसके बाद सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल दिल्ली पहुंच गए. दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई चर्चा के बाद जल्द ही सब तय कर लिया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि विस्तार में 5-7 नए नाम शामिल किए जा सकते हैं. इसी महीने होने वाले विस्तार की तारीख की घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बाद की जाएगी. योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, नए चेहरों को किया जाएगा शामिल
20 Jul 2021 03:06AM,by: Vikash Kumar
सिंगूर में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के कारण पश्चिम बंगाल से अपनी छोटी कार परियोजना को बाहर ले जाने के लिए मजबूर होने के 13 साल बाद टाटा समूह एक बार फिर राज्य निवेश के लिए आगे आ सकता है. राज्य के उद्योग और आईटी मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि टाटा के साथ बड़े निवेश के लिए बातचीत चल रही है.
20 Jul 2021 03:06AM,by: Vikash Kumar
अपनी वैक्सीन नीति को लेकर हो रही आलोचना पर मोदी सरकार ने विपक्ष को विश्वास में लेने के साथ साथ अब जवाब देने का भी फ़ैसला किया है. इसी सिलसिले में आज एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है. बैठक शाम 6 बजे संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में बुलाई गई है. इस बैठक की महत्ता इसी बात से समझी जा सकती है कि इसमें ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.
20 Jul 2021 03:05AM,by: Vikash Kumar
मोदी मंत्रिमंडल से बाहर किए गए रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे भारी भरकम नेताओंने को पार्टी संगठन में जगह दी जाएगी।फिलहाल भूपेंद्र यादव के मंत्रिमंडल में शामिल होने से एक महासचिव का पद खाली हुआ है। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को और राष्ट्रीय सचिव विश्वेश्वर टूडू को भी मंत्री बनाया गया है।
20 Jul 2021 02:08AM,by: Imran Khan
लद्दाख में जारी तनाव के बीच चीन अब भारत को घेरने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर एक नया वायुसैनिक अड्डा बना रहा है। शिनजियांग प्रांत के शाकचे इलाके में युद्धक विमानों के संचालन के लिए बनाया जा यह एयरबेस इस क्षेत्र में चीनी वायुसेना की कमी को पूरा करेगा। लद्दाख में तनाव जारी : भारत को घेरने चीन विकसित कर रहा एयरबेस
20 Jul 2021 02:08AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



