latest

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक नशामुक्ति पदयात्रा में हुए शामिल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश स्वयं नशे से दूर रहें, दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए करें प्रेरित - मुख्यमंत्री श्री साय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह युवा शक्ति को नशे से बचाकर शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय 27 वर्षों से नशामुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली जा रही पदयात्रा की मुख्यमंत्री ने की सराहना

30 Sep 2026 05:01PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोजगार, डिजिटल गवर्नेंस और कौशल विकास की दिशा में तीन महत्वपूर्ण पहल नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उप अभियंताओं को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र चिप्स और कॉमन सर्विस सेंटर के बीच हुआ एमओयू, नागरिकों तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच होगी और आसान कॉमन सर्विस सेंटर और सेवा सेतु केंद्रों में होगी एकरूपता, एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी अधिक सेवाएं सेवा सेतु के माध्यम से 38 विभागों की 907 सेवाएं ऑनलाइन, 16 हजार से अधिक केंद्रों से मिल रही सुविधा नवा रायपुर में स्थापित होगा नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, 10 एकड़ भूमि आवंटन का पत्र सौंपा लगभग 250 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा संस्थान, प्रतिवर्ष करीब 4 हजार युवाओं को मिलेगा आधुनिक कौशल प्रशिक्षण

30 Sep 2026 05:00PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

आर्थिक परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, सही समय पर मिला सहयोग और आगे बढ़ने का अवसर जिंदगी की दिशा बदल सकता है। रायगढ़ की सीमा चौहान ने भी मिले ऐसे ही अवसर को मेहनत के साथ आत्मनिर्भरता की राह में बदला है। महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कोष सक्षम योजना के तहत मिले 1 लाख 20 हजार रुपये के ऋण से उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया और आज इसी कारोबार के माध्यम से परिवार की जिम्मेदारियां स्वयं संभाल रही हैं।
सीमा को आंगनबाड़ी के माध्यम से महिला कोष सक्षम योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत संकटग्रस्त महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना का लाभ मिलने के बाद सीमा ने ऋण राशि का उपयोग अपनी दुकान शुरू करने में किया। आज सीमा चौहान नियमित रूप से अपनी दुकान का संचालन कर रही हैं। व्यवसाय से होने वाली आमदनी से वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रही हैं। साथ ही ऋण की किस्त भी नियमित रूप से जमा कर रही हैं। कारोबार बढ़ने के साथ उनके लिए अपनी जरूरतों और परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करना पहले की तुलना में आसान हुआ है।
सीमा चौहान बताती हैं कि महिला कोष सक्षम योजना से मिला ऋण उनके लिए नई शुरुआत का माध्यम बना। व्यवसाय शुरू करने के बाद उन्हें अपने परिवार की जिम्मेदारियां खुद संभालने का भरोसा मिला। वे कहती हैं कि नियमित मेहनत से अब दुकान की आमदनी से बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। सीमा की कहानी उस बदलाव को सामने लाती है, जहां आर्थिक सहायता से मिले अवसर को मेहनत ने स्थायी स्वरोजगार में बदल दिया

30 Sep 2026 12:56PM,
by: Heera Motwani
Generic placeholder image

रायगढ़।  प्रदेश चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन छतीसगढ़ की रायगढ़ शाखा ने दिनांक 4 नवंबर 2024 को राज्य के मुख्यमंत्री श्रीमान विष्णुदेव साय जी को पत्र लिखकर उनका ध्यान आकर्षित किया था की राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 रायगढ़ के राजस्व अभिलेखों में रेखांकित नहीं है। तथा इन्हीं राजमार्गों के पूर्व के अधिग्रहण की भूमि भी राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं होने के कारण कुछ स्वार्थी भूमि विक्रेता इस बात का फायदा उठाकर अपनी अधिग्रहित भूमियों को भी राजस्व विभाग की मेहरबानी से अन्य लोगों को विक्रय कर रहे हैं।  जिसके कारण विवादित प्रकरणों की संख्या बढ़ती जा रही है साथ ही  उन्होंने यह भी आग्रह किया था की मध्य मार्ग से दोनों ओर निर्धारित भूमि पर कोई निर्माण नहीं किए जाने हेतु भी स्पष्ट निर्देश जारी करें।  जिससे भविष्य में फिर से अधिग्रहण की आवश्यकता पड़ने पर वह भूमि बगैर निर्माण के ही खुली अवस्था में शासन को प्राप्त हो सके और निर्माण हटाने की जटिल और पीड़ा दायक  प्रक्रिया से लोगों को राहत मिले। उन्होंने इसी आवेदन को दिनांक 23/03/2025 को मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में भी प्रस्तुत करते हुए उनसे निवेदन किया था तथा इसी प्रकार का एक निवेदन पत्र माननीय सर्वोच्च न्यायालय को भी प्रेषित किया था।  इस कड़ी में दिनांक 5 जून 2026 को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी रायगढ़ द्वारा यह लिखित उत्तर सूचना प्रदेश चेम्बर  को प्रेषित करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के अंतर्गत प्रभावित ग्रामों में संपादित हुई भू अर्जन की प्रक्रिया के फल स्वरुप अर्जित भूमि के अभिलेख दुरुस्ती करण की कार्यवाही पूर्ण करते हुए प्रभावित खसरों को अजर्क  निकाय के नाम पर दुरुस्त कर लिया गया है।  प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स ने परीक्षण किया तो लगभग भूमियों का इंद्राज सुनिश्चित हो चुका है परंतु फिर भी कुछ भूमियां  अभी भी उन्ही पुराने भू मालिकों के नाम पर दर्ज हैं जो अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भी प्राप्त कर चुके हैं। अतः प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने उन सभी भूमि मालिकों से निवेदन किया है कि वह इस बात का पता लगाएं कि उनकी भूमि की इंद्राज स्थिति अब क्या है और उनकी भूमि का अधिग्रहण इंद्राज सही-सही दर्ज हो चुका है अथवा नहीं यदि ऐसा हो चुका है तो कृपया  वह अपना भी रिकार्ड दुरुस्त कर ले और यदि नहीं हो पाया है तो कृपया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ़ को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत करें और उसकी सूचना हमें भी उपलब्ध करावें  ताकि हम  इस बात को राजस्व विभाग और राजस्व मंत्रालय तक पहुंच सके।  इस कार्य में थोड़ी मेहनत लगेगी परंतु भविष्य के भूमि विवादों से बचा जा सकता है।  पीसीसीआइए  के अध्यक्ष हीरा मोटवानी एवं महामंत्री राजेश अग्रवाल ने इस कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  एवं उनकी जनदर्शन टीम तथा राजस्व विभाग रायगढ़ का धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

30 Sep 2026 12:56PM,
by: Heera Motwani