विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी - जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में योजना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों, अधिकारों, लाभों एवं अनुमेय कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के अंतर्गत लिए जाने वाले कार्यों का ग्राम सभा से अनुमोदन कराया जाएगा।
17 Aug 2026 10:14AM,by: Babuaa Desk
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने किसानों के लोन माफ़ी को बढ़ाने का ऐलान किया। 75 हज़ार रुपये तक के कोऑपरेटिव फार्म लोन पूरी तरह माफ़ कर दिए गए। 75 हज़ार से एक लाख रुपये तक के लोन 75 हज़ार रुपये माफ़ किए गए। इस पहल से एक लाख 38 हज़ार से ज़्यादा किसानों को और मदद मिलेगी। सरकार ने और 953.06 करोड़ रुपये देने का वादा किया।
17 Aug 2026 10:14AM,by: Babuaa Desk
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी त्विशा शर्मा की मौत के मामले में चार्जशीट फाइल की है। पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज उत्पीड़न के आरोप हैं। त्विशा के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके पति और सास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं (दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
17 Aug 2026 09:15AM,by: Babuaa Desk
रायपुर के सद्दू स्थित 'कोया किचन एंड बार' और 'ले रोज़' की ओर से 20 अगस्त, गुरुवार को एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कचना रोड स्थित कोया में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाले इस कैंप में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप सर्टिफिकेट और बैग दिया जाएगा
17 Aug 2026 09:14AM,by: Babuaa Desk
गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां मुख्यमंत्री ने कहा - किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार छत्तीसगढ़ की माटी, कृषि परंपरा और मेहनतकश अन्नदाता किसान सदैव हृदय के सबसे करीब : मुख्यमंत्री श्री साय
17 Aug 2026 08:48AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की कर्मचारी कल्याण साख समिति में हुए 3 करोड़ रुपये के गबन मामले में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान पुलिस ने गबन और वित्तीय अनियमितता में संलिप्तता पाए जाने पर 5वीं वाहिनी के एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जारी जांच के तहत फर्जी दस्तावेजों व खातों का ब्योरा खंगाला जा रहा है और आने वाले दिनों में कुछ और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।
17 Aug 2026 08:40AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








