गुजरात के दो जिलों में प्रायोगिक आधार पर ‘‘सहकारी समितियों के बीच सहकार’’ पहल को सफलतापूर्वक शुरू करने के बाद राज्य सरकार ने इसे सभी 33 जिलों में लागू करने का निर्णय किया है। इस पहल का उद्देश्य गुजरात की हजारों सहकारी समितियों के बीच सहयोग को बढ़ाना है और इसके लिए विभिन्न जिला एवं राज्य सहकारी बैंकों में उनके बैंक खातों और जमाराशियों को केंद्रीकृत करना है।
17 Jul 2024 02:41PM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, तथा उद्योग मंत्री उदय सामंत बुधवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब नागपुर से गढ़चिरौली जा रहा उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण रास्ता भटक गया। हालांकि पायलट बड़ी कुशलता से हेलीकॉप्टर को वापस रास्ते पर ले आया और गढ़चिरौली में उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई। तीनों गढ़चिरौली जिले के अहेरी तहसील में 10 हजार करोड़ रुपये के सूरजगढ़ इस्पात की एकीकृत इस्पात परियोजना के शिलान्यास के लिए यहां आये थे। बाल-बाल बचे फडणवीस और अजित पवार
17 Jul 2024 01:32PM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को लॉन्च किया। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री अमर अग्रवाल भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य श्री सुनील ओटवानी ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई।
17 Jul 2024 01:15PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नई दिल्ली में 18 जुलाई को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। भारत सरकार द्वारा राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) और प्रदेश के चार नगरीय निकायों बिलासपुर, रायगढ़, चांपा एवं भाटापारा का चयन प्रतिष्ठित ‘स्पार्क-2023-24’ पुरस्कारों के लिए किया गया है। राज्य में शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में आयोजित समारोह में सूडा और चारों नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।
17 Jul 2024 01:15PM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री डॉ. खटीक को बस्तर के आदिवासियों द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध ढोकरा कलाकृति भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. खटीक ने शीघ्र ही छत्तीसगढ़ आने के साथ दिव्यांगजनों की भलाई के लिए कार्य करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
17 Jul 2024 01:15PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रह के प्रणेता बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की पुण्यतिथि 18 जुलाई को उन्हें नमन किया है। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनमानस को जागृत करने में ‘बाबू साहब‘ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध किसानों ने ‘कंडेल नहर सत्याग्रह‘ किया। प्रदेश में स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में भी उनकी अहम भूमिका रही। श्री साय ने कहा कि ’बाबू साहेब‘ सच्चे मायने में दृढ़ता और संकल्प के प्रतीक थे। उनके जीवन और विचार मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
17 Jul 2024 01:15PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा एवं खेल मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने डॉ. मंडाविया से छत्तीसगढ़ में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से और अधिक सहायता का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी इस दौरान उनके साथ थे।
17 Jul 2024 01:15PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






