महाराष्ट्र के कल्याण के शील रोड पर सैकड़ों की संख्या में वोटर आईडी कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने वोटर आईडी कार्ड देखे और तुरंत मानपाड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी वोटर आईडी कार्ड जब्त कर लिए और जांच शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के बाद सड़कों पर मिले सैकड़ों वोटर आईडी
20 Jun 2024 11:28AM,by: Tikendra Sinha
नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें सबसे अहम बात ये है कि अब पटना के बाद बिहार के चार अन्य शहरों में भी मेट्रो ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। नीतीश कैबिनेट ने मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा में मेट्रो ट्रेन का नेटवर्क स्थापित करने का फैसला लिया है। बिहार में भी दौड़ेगी मेट्रो
20 Jun 2024 11:28AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दशम् संस्करण के अवसर पर 21 जून 2024 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब, श्री इंद्र कुमार शामिल होंगे।
20 Jun 2024 10:25AM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव कोरबा तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दुर्ग जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
20 Jun 2024 10:25AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस ने यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार "लीक और फ्रॉड" के बिना कोई परीक्षा आयोजित नहीं कर सकती। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि इस सरकार ने शिक्षा एवं भर्ती की पूरी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
20 Jun 2024 10:25AM,by: Tikendra Sinha
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज कहा कि उन्हें कोलकाता के राजभवन में तैनात कोलकाता पुलिस की मौजूदा टुकड़ी की मौजूदगी से अपनी सुरक्षा को खतरा होने की आशंका है। उनका यह बयान पुलिस कर्मियों को राजभवन परिसर खाली करने का आदेश देने के कुछ दिनों बाद आया है। हालाँकि, वे अभी भी गवर्नर हाउस में ड्यूटी पर हैं।
20 Jun 2024 09:48AM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल 21 जून को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा जिला मुख्यालय धमतरी के हरदिहा साहू समाज भवन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि योग को हर गांव-शहर तक पहुंचने का संदेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 21 जून 2024 को सुबह 6ः30 बजे से धमतरी के हरदिहा साहू समाज भवन से सामूहिक योग अभ्यास का कार्यक्रम रखा गया है।
20 Jun 2024 09:48AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






