मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।
19 Mar 2024 02:32PM,by: Tikendra Sinha
सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अजित पावर गुट को घड़ी चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है। वहीं शरद पवार को बिगुल बजाता आदमी चुनाव चिन्ह के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है। अजित पवार करेंगे 'घड़ी' का इस्तेमाल, शरद पवार के पास 'बिगुल'
19 Mar 2024 02:00PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के SI और प्लाटून कमांडर भर्ती एग्जाम में गड़बड़ियों के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। परीक्षा के बाद सिलेक्शन से वंचित प्रतियोगियों ने गलत मेरिट सूची जारी करने और आरक्षण नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद सिंगल बेंच ने फैसले के लिए ऑर्डर रिजर्व रखा है।
19 Mar 2024 11:39AM,by: Tikendra Sinha
वूमन क्रिकेट प्रीमियर लीग का दूसरा मेगा शो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की शानदार जीत के साथ खत्म हो गया। पिछले साल पीछे से दूसरे नंबर पर रही इस टीम का इस साल भी सफर झटके के साथ हिचकोले खाते खाते आगे बढ़ा, जीते,हारे, जीते, दूसरे टीम के परफॉर्मेंस के चलते उम्मीद किए फिर टॉप गियर पर लीग मैच के आखरी राउंड में मुंबई इंडियन को धताते हुए हरा कर एलीमेटर राउंड में पहुंचे। यहां पर देखे तो मुंबई इंडियन की कप्तान हरमनप्रीत कौर के क्रीज पर रहते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को उम्मीद नहीं दिख रही थी। एक ऑफ ब्रेक गेंदबाज की फिरकी गेंद पर फिरकी हो गई और हरमनप्रीत झांसे में आकर आउट हो गई। महज 20रन और 7विकेट और 18गेंद के शेष रहने के बावजूद मुंबई इंडियन 6रन पीछे रह गई। श्रेयंका पाटिल : घूमती गेंदों की नन्ही जादूगर
19 Mar 2024 11:39AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रपति भवन ने कहा है कि झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन के कार्यों का निर्वहन करने जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल की नियुक्ति करी
19 Mar 2024 06:15AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








