मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री धामी ने लिखा कि बाबा केदारनाथ आपको सुदीर्घ,आरोग्यपूर्ण एवं सुखद जीवन प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री धामी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
21 Feb 2024 02:11PM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''आज हर कोई कांग्रेस पार्टी की स्थिति के कारण उसे छोड़ रहा है. वे ईडी और सीबीआई पर आरोप लगाते हैं, जिन्होंने अपराध किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और यह पीएम मोदी की गारंटी है. कल राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के युवाओं का अपमान किया." आज हर कोई छोड़ रहा कांग्रेस पार्टी - शिवराज सिंह चौहान..
21 Feb 2024 01:03PM,by: Vinay Jha
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बताना चाहिए कि कर्नाटक के कलबुर्गी की प्रति व्यक्ति आय इतनी कम क्यों है, जबकि वह 50 साल से अधिक समय से यहां हैं. मैं आज कह रहा हूं और लिख कर रख रहा हूं कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में बीजेपी 28/28 सीटें जीतेगी. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी अकेले 370 सीटें और एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगी."
21 Feb 2024 01:03PM,by: Vinay Jha
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर देश के मुख्य निर्वाचन राजीव कुमार बिहार का दौरा कर रहे हैं. राजीव कुमार ने बुधवार को पटना में प्रेस को संबोधित किया और बताया कि बिहार में 9.26 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं. राजीव कुमार ने बताया, ''बिहार में 7.64 करोड़ वोटर हैं इनमें 4 करोड़ पुरुष और 3.6 महिला मतदाता है. 21,689 वोटर की उम्र 100 साल से अधिक है और 9.26 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं. मौत और स्थान बदलने के कारण आयोग ने 16.7 लाख वोटरों के नाम हटा दिए हैं.'' बिहार में कुल कितने मतदाता, कितने वोटर्स देंगे पहली बार वोट?
21 Feb 2024 01:03PM,by: Vinay Jha
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि या तो सुधर जाए, नहीं तो दिल्ली भी आ सकते हैं. उन्होंने हरियाणा के शंभू बॉर्डर की तुलना पाकिस्तान बॉर्डर से की. लाव-लश्कर के साथ मेरठ कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कील कांटे लगाकर शंभू बॉर्डर के हालात ही ऐसे बना दिए हैं. राकेश टिकैत ने कहा कि किसान कई फाड़ है, इसका भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि 14 मार्च को दिल्ली की कॉल है, लेकिन उस दिन ट्रैक्टर से नहीं जाएंगे. 26 और 27 फरवरी को हाइवे पर ट्रैक्टर खड़े करके विरोध जताने की को बात थी. उस पर टिकैत ने कहा कि प्रस्ताव एसकेएम को भेज दिया था और कल 40 संगठनों की बैठक है. वहां फाइनल होगा क्या करना है, लेकिन आंदोलन बड़ा होगा. सुधर जाएं, नहीं तो दिल्ली भी आ सकते है - राकेश टिकैत..
21 Feb 2024 01:03PM,by: Vinay Jha
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान कुछ ही घंटों में होने वाला है. इस बीच खबर सामने आई है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार (21 फरवरी) को सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत की. प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव को किया फोन और मांगी ये दो सीट...
21 Feb 2024 01:03PM,by: Vinay Jha
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी छोड़ने और दामन थामने का सिलसिला शुरू हो गया है. इस बीच यूपी से बड़ी खबर है कि बहुजन समाज पार्टी के सांसदों पर राज्य की अन्य राजनीतिक दलों की नजर है. दावा है कि कुछ नेता टिकट की गारंटी होने के बाद ही मायावती का साथ छोड़ेंगे. इस लिस्ट में पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक के सांसद शामिल हैं.
21 Feb 2024 09:17AM,by: Vinay Jha
15 साल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. इसकी बड़ी वजह गठबंधन पॉलिटिक्स का देश की सियासत पर फिर से हावी होना है. दोनों ओर से अब तक जो समीकरण बन रहे हैं, उसके मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 400 से 410 तो कांग्रेस 350 से 370 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है.
21 Feb 2024 09:17AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








