latest

Generic placeholder image

प्रदेश के 8 युवा एक से 7 मार्च तक रूस के सोची शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत से शामिल होने वाले दल का हिस्सा होंगे। इन युवाओं ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में मुलाकात कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और युवाओं को अपना आशीष और शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपको प्रदेश के साथ-साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरवपूर्ण अवसर मिल रहा है। आप सभी स्वामी विवेकानंद के देश से वहां जा रहे हैं। आप भारत के प्रतिनिधि हैं, हमारी महान सांस्कृतिक परंपरा की झलक वहां दिखाएं।

16 Feb 2024 04:21AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कल शुक्रवार 16 फरवरी को शाम 9.15 को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नई दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 17 फरवरी को सुबह 9 बजे छत्तीसगढ़ सदन से डॉ. अम्बेडकर भवन जनपथ में आयोजित एन्युवल ग्लोबल समिट आफ रूरल इकॉनामी फोरम में शामिल होंगे। इसके पश्चात नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान स्थित भारत मण्डपम् में पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार 18 फरवरी को पुनः भारत मण्डपम् पहुंचेंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 6.55 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर रात्रि 8.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

16 Feb 2024 01:46AM,
by: Tikendra Sinha