छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह नगर कवर्धा में अवैध कब्जों पर आज कार्रवाई की गई। इसके तहत कई अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाए गए। इसी बीच एक मस्जिद के बाउंड्री वॉल को भी बुलडोजर से गिरा दिया गया। वहीं अब इसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। वहीं इस पूरे मामले में एक एंगल ये भी सामने आ रहा है कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बाउंड्री वॉल के लिए विधायक निधि से राशि जारी की थी।
07 Feb 2024 01:29AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश के हरदा में आज एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मृत्यु और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
07 Feb 2024 01:27AM,by: Vinay Jha
प्रदेश में आबकारी विभाग द्वारा शराब की विक्रय संबंधी अनियमितताओं तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के साथ लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। सचिव आबकारी सह आयुक्त श्रीमती आर. शंगीता ने प्रदेश में शराब दुकानों का संचालन करने वाली समस्त प्लेसमेंट एजेंसियों की बैठक लेकर शराब दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में शराब बेचने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
07 Feb 2024 01:27AM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा आज जिला एवं सत्र न्यायालय, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने न्यायालय की अधोसंरचना का अवलोकन किया तथा न्यायालय को व्यवस्थित रखने तथा अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों, सभी के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला न्यायाधीश को निर्देशित किया।
06 Feb 2024 04:02PM,by: Vinay Jha
प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के दन्तेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जिले के माओवाद प्रभावित अंदरूनी चिन्हित ग्राम पंचायतों में केन्द्र एवं राज्य शासन की चयनित व्यक्तिमूलक योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु कारगर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत चिन्हित प्रमुख सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने तथा इन इलाकों में सर्वोच्च प्राथमिकता के सड़क,पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
06 Feb 2024 04:02PM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 13 हजार 487 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक अनुमान ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में तृतीय अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत किया था जिसे आज सदन में चर्चा के बाद ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।
06 Feb 2024 02:29PM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






