latest

Generic placeholder image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम में है। इस दौरान उन्होंने न्याय के पांच स्तंभों का उल्लेख किया और अपनी यात्रा के पीछे के विचारों स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच न्याय पर आधारित है। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा समय में लोग जिन असली मुद्दों का सामना कर रहे हैं वह पीछे छूट रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी न्याय यात्रा के पांच स्तंभ हैं: युवाओं के लिए न्याय, समान प्रतिनिधित्व, महिलाओं के लिए न्याय, किसानों के लिए न्याय और मजदूरों के लिए न्याय। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में कांग्रेस पार्टी इन स्तंभों को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम करेगी।

23 Jan 2024 02:12PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

23 Jan 2024 02:11PM,
by: Tikendra Sinha