मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आए सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में दिनांक 7 जनवरी को आयोजित होने वाले सतनामी समाज के प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के सदस्यों को आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर के अध्यक्ष श्री जय बहादुर बंजारे, श्री सरजू प्रसाद, श्री दिनेश खूंटे, श्री पृथ्वीराज बघेल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
03 Jan 2024 11:16AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सौजन्य मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंचे। गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी गांगुली को बधाई दी। इस दौरान क्रिकेट पर, छत्तीसगढ़ पर और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई।
03 Jan 2024 11:16AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल श्री विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के सामने स्थापित की गई है। साथ ही स्मृति पट भी स्थापित की गई है। श्री त्रिपाठी ने प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री को निमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि रायगढ़ जिले के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उनकी शहादत हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी। उनकी प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए गौरव की बात होगी। इस दौरान शहीद कर्नल त्रिपाठी के मामा श्री राजेश पटनायक एवं गोकुल पटनायक भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कर्नल त्रिपाठी ने वर्ष 2003 में कुमाऊं रेजीमेंट में कमीशन लिया था। वे सियाचिन, कुपवाड़ा, नौशेरा, कांगो, मथुरा, वेलिंगटन आदि विभिन्न पदस्थापना में कार्यरत रहे। 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे बिहांग में अलगाववादी समूहों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला करते हुए अपनी पत्नी अनुजा एवं बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।
03 Jan 2024 11:08AM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए कानून व्यवस्था का उचित तरीके से पालन करते हुए आम जनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
03 Jan 2024 11:08AM,by: Tikendra Sinha
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान ने इस महीने चीनी मौसम गुब्बारों द्वारा अभूतपूर्व घुसपैठ की एक श्रृंखला देखी, जबकी द्वीप अपने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयार है। ताइपे में रक्षा मंत्रालय ने चार गुब्बारे देखे जाने की सूचना दी, जो ताइवान और बीजिंग के बीच तनाव बढ़ने के कारण एक महत्वपूर्ण उल्लंघन है।
03 Jan 2024 10:45AM,by: Babuaa Desk
अपने करियर का एक महत्वपूर्ण वर्ष गंवाने पर असंतोष व्यक्त करने के लिए सैकड़ों जूनियर पहलवान बुधवार को जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। जूनियर पहलवानों ने इस स्थिति के लिए शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट को जिम्मेदार ठहराया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से बसों में पहुँचकर, जूनियर पहलवानों ने पुलिस को चकमा दे दिया।
03 Jan 2024 10:45AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









