latest

Generic placeholder image

भैरमगढ़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के जनपद हाल के पत्रकारों ने बैठक आयोजित कर पत्रकार संघ भैरमगढ़ ब्लाक इकाई का गठन किया। इस दौरान जिला बीजापुर के वरिष्ट पत्रकार कमलेश पैंकरा, वरिष्ट पत्रकार मो. याकूब खान, मो. अय्यूब खान सहित ब्लाक मुख्यालय के अन्य भागों से आए पत्रकार मौजूद थे। भैरमगढ़ ब्लॉक इकाई के सचिव श्रीनिवास झाड़ी ने बताया कि जिले से आए वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संरक्षक राजाराम गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, अध्यक्ष एलांगा राव, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महा सचिव श्रीनिवास झाड़ी, सह सचिव निलेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, संगठन सचिव संतोष देवांगन, कार्यकारणी सदस्य गोपीराम गोंदे, संदीप हलदर , सीताराम मांझी, लच्छूराम मौर्या, सुनीता कुंवर चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ट पत्रकार याकूब खान ने बधाई देते हुए पत्रकार हितों के लिए एकजुट रहने तथा आपसी मनमुटाव खत्म करने की बात कही। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहना व मिष्ठान्न खिला कर सभा का समापन किया गया। पत्रकार संघ भैरमगढ़ ब्लाक का गठन

24 Dec 2023 05:51AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

नेशनल कांफ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "आतंकवादियों ने सुरनकोट पर हमला किया और हमारे सैनिकों की जान चली गई। हमारे पुलिस कर्मियों ने कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया। क्या हम आतंकवादियों से लड़ रहे हैं या अपने लोगों से? अगर हम अपने लोगों से लड़ रहे हैं तो हम इस लड़ाई कभी नहीं जीत सकते। मैं गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध करना चाहता हूं कि उन्हें लोगों की भावनाओं को संबोधित करने के लिए सुरनकोट आना चाहिए। यह महत्वपूर्ण है कि वह लोगों को बताएं कि वे इस मुद्दे की जांच करेंगे और इसे लोगों के सामने रखेंगे। यह एक गंभीर स्थिति है और मानवाधिकारों का उल्लंघन है । " गृह मंत्री शाह को सुरनकोट आना चाहिए: फारूक अब्दुल्ला

24 Dec 2023 03:02AM,
by: Tikendra Sinha