मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद बिलासपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने परिषद को सामाजिक भवन हेतु 2 एकड़ जमीन के आबंटन पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने बिलासपुर में 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक भवन निर्माण के भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री बघेल को आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज के लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला, महासचिव श्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री अनिल तिवारी, संरक्षक श्री संजय बसंत शर्मा सहित श्री बृजेश दुबे, श्री राघवेन्द्रधर दीवान सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
04 Sep 2023 11:18AM,by: Tikendra Sinha
यूपी सरकार में मंत्री सतीश शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसने बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल मंत्री सतीश शर्मा वीडियो में शिवलिंग के पास होथ धोते दिख रहे हैं। इस वीडियो के जारी होने के बाद विपक्षी नेताओं ने भाजपा व भाजपा नेताओं पर हमला करना शुरू कर दिया है। यूपी के मंत्री सतीश शर्मा ने शिवलिंग के पास धोए हाथ
04 Sep 2023 06:37AM,by: Tikendra Sinha
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी भारत यात्रा का इंतजार कर रहे हैं, जो 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाला है। लेकिन उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग के शामिल नहीं होने के कारण वह चीन से निराश हैं। चीन से निराश हू : बिडेन
04 Sep 2023 04:18AM,by: Tikendra Sinha
रिश्तेदार पर गोली चलने के बाद आरसीपी सिंह ने कहा की "उससे कहा गया कि उसे मेरा साथ छोड़ देना चाहिए, नहीं तो उसे मार दिया जाएगा। वह (पीड़ित) एक ऐसे व्यक्ति का नाम ले रहा है, जो जेडीयू से है। नीतीश कुमार में राजनीतिक रूप से लड़ने की हिम्मत नहीं है, इसलिए वे मेरे रिश्तेदारों पर हमला कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि वे मुझे बर्बाद कर देंगे। बिहार में गुंडाराज चल रहा है।" नीतीश मेरे रिश्तेदारों पर हमला कर रहे हैं : आरसीपी सिंह
04 Sep 2023 04:18AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









