latest

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम यहां छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होकर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपको बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसे बेहतर ढंग से निभाना है। साहू समाज एक संगठित समाज है प्रदेश की तरक्की में इस समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में पूर्वजों का बड़ा योगदान है। अब समय के साथ-साथ पुरानी परंपराओं में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज संगठित होकर शिक्षित होकर आगे बढ़े और हमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करनी है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। आज आईटी का दौर है। तरक्की के लिए नवीनतम टेक्नालॉजी का अपनाना जरूरी है। हमें अपने आप को इस बदलते दौर के अनुरूप ढालना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में तेलघानी विकास बोर्ड का गठन किया। छत्तीसगढ़ का अनुसरण करते हुए राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी यह बोर्ड बन गया है। छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक भवनों के लिए जमीन मात्र 10 प्रतिशत मूल्य पर उपलब्ध करा रही है। इन सामाजिक भवनों का उपयोग आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। साहू समाज के अपने बहुत से सामाजिक भवन भी है। 

30 Jul 2023 05:36AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1957 में कोरबा में बिजली प्लांट की पहली शुरूआत की थी। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आज हम यहां अब तक के सबसे बड़े 1320 मेगावाट के पॉवर प्लांट की आधारशिला रख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत देश में सबसे ऊपर है। कोरबा ऊर्जा की राजधानी रही है। हमने छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ करने की योजना लागू की, हम 24 घंटे सभी को बिजली प्रदान कर रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि हम 42 लाख परिवारों को आधे दाम में 400 यूनिट तक बिजली दे रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 12 हजार 915 करोड़ रूपए के लागत से बनने वाले विद्युत उत्पादन कंपनी हसदेव ताप विद्युत गृह की नवीन सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना कोरबा (पश्चिम) के शिलान्यास एवं विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन के दौरान कही।

30 Jul 2023 05:36AM,
by: Tikendra Sinha