latest

Generic placeholder image

लोक संस्कृति से जुड़े छत्तीसगढ़ के पहला तिहार हरेली को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाली कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं। हरेली में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक गेड़ी का आनंद लेते हैं। लोगों के लिए इस बार यह दोगुनी खुशी की बात है की हरेली के दिन से ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की भी शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लोग बडे़ उत्साह से भाग लेते हैं। खासकर गांवों में इसका अलग ही रौनक देखने को मिलता है।  छत्तीसगढ़ के पहली तिहार से पारंपरिक खेलों की भी शुरूआत

17 Jul 2023 02:32AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम उनके निवास कार्यालय में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में निर्धारित एजेंडे के अनुरूप खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब के कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित संशोधन प्रस्तावों और अन्य शासी परिषद द्वारा अनुमोदन किया गया। जिसमें योजनांतर्गत जिला स्तरीय समितियों को अंतरित 63 करोड़ 77 लाख रुपये का कार्याेत्तर अनुमोदन और राजीव युवा मितान क्लब के नियमावली में संशोधन हेतु कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित 05 प्रस्ताव का अनुमोदन शामिल है। 

17 Jul 2023 02:32AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 जुलाई को हरेली तिहार के मौके पर गौठानों में गोबर बेचने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों सहित गौठान समितियों और महिला समूहों को 16 करोड़ 29 लाख रूपए की राशि का अंतरण सीधे उनके बैंक खातों में करेंगे। गोधन न्याय योजना के तहत ऑनलाईन राशि अंतरण का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हरेली तिहार उत्सव के दौरान होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जुलाई माह की प्रथम पखवाड़े में गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले 59,729 किसानों को 3 करोड़ 96 लाख रूपए तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 12 करोड़ 33 लाख रूपए की राशि जारी करेंगेेे। गौठानों में जुलाई माह के प्रथम पखवाड़े में एक लाख 98 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी गोधन न्याय योजना के तहत की गई है।  

17 Jul 2023 02:29AM,
by: Tikendra Sinha