latest

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को चैलेंज करते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह में जरा भी नैतिकता है गंगा मैय्या के प्रति श्रद्धा है तो हाथ में गंगाजल लेकर बोले कि कांग्रेस ने शराबबंदी के लिए गंगाजल उठाई थी। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा गंगाजल की आड़ में अपनी झूठ को परोस रही है।कांग्रेस नेताओ ने सरकार बनने के 10 दिन में किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए गंगाजल की शपथ ली थी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के 2 घंटे के भीतर प्रदेश के 20 लाख किसानों को कर्ज मुक्त कर गंगाजल की सौगंध को पूरा किया।कांग्रेस की सरकार ने आने वाले खरीफ सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान 2800रु की कीमत में खरीदने की घोषणा की है इसके बाद भाजपा को कोई मुद्दा नहीं बचा है हर मामले में भाजपा असफल हो गई है इसीलिए भाजपा के नेता झूठ बोलकर और मनगढंत आरोप लगाकर राजनीति करना चाहते हैं

03 Jul 2023 02:51AM,
by: Tikendra Sinha