latest

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है छत्तीसगढ़ का कोसरिया मरार-पटेल समाज एक मेहनतकश समाज है। जिसमें महिलाएं भी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी बाड़ी में दिन-रात परिश्रम करती हैं। समाज में समानता का भाव है, पुरूषों के साथ महिलाओं को भी समानता का दर्जा है। यह समाज के प्रगतिशील होने की निशानी है। उन्होंने कहा कि आज किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इस समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के हित में, रोजगार के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, समाज सुधार के क्षेत्र में काम करने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में पसरा टैक्स खत्म कर दिया गया है। पसरा टैक्स की वसूली करने वालों पर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

18 Jun 2023 04:09AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष श्री राधेश्याम विभार के नेतृत्व में आए उत्कल महासभा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को आगामी 20 जून को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी के रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में आमंत्रण हेतु उत्कल महासभा रायपुर के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर श्री श्यामलाल कुलदीप, श्री लक्ष्मण बघेल, श्री राजू दुर्गा, श्री अजय नन्द सहित उत्कल महासभा रायपुर के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

18 Jun 2023 04:09AM,
by: Tikendra Sinha