latest

Generic placeholder image

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2022-23 में अकादमी द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसी तरह वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने कहा है कि प्रशिक्षण के दौरान राज्य शासन के सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को शासकीय कार्य के दौरान विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों को प्रशिक्षण में शामिल किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर्स का चयन पहले से ही कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को और अधिक रोचक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ी जनऊला, क्विज, निबंध लेखन, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, भाषण जैसी विधाओं के आयोजन किया जाए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रशासन अकादमी द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान प्रशिक्षणार्थी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए ’जनऊला’ का आयोजन किया जा रहा है जो काफी लोकप्रिय हो रहा है। प्रशिक्षणार्थियों से छत्तीसगढ़ी की संस्कृति, ज्ञान और प्रशासनिक सहित अन्य व्यवहारिक ज्ञान के संबंध जनऊला के तहत रोचक ढंग से पहेलियां पूछी जाती है। इसमें प्रशिक्षणार्थी खासी रूचि ले रहे है।

11 May 2023 10:59AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

कांग्रेस की आवाज वक्ता चयन अभियान में शामिल रायपुर एवं दुर्ग संभाग के प्रतिभागियो का साक्षात्कार राजीव भवन में हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वक्ताओं को सुने सभी को दो-दो मिनट बोलने का अवसर दिया गया। इस दौरान चयन समिति के प्रमुखों ने प्रतिभागियों से कांग्रेस के रीति नीति सिद्धांतों, प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं, देश के नवनिर्माण पर कांग्रेस के योगदान, आजादी की लड़ाई में कांग्रेस नेताओं की भूमिका, पंचायती राज, महिला सशक्तिकरण, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, संचार क्रांति, मोदी सरकार की नाकामी देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था, डूबती सरकारी कंपनियां, संवैधानिक संस्थाओं पर अतिक्रमण भाजपा की लोकतंत्र विपरीत आचरण सहित अन्य विषयों पर सवाल जवाब किया गया और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किए। तीनों संभाग से लगभग 250 वक्ताओं ने उपस्थित होकर इंटरव्यू दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, वंदना राजपूत, नितिन भंसाली, मनी वैष्णव, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर भी मौजूद रहे। रायपुर एवं दुर्ग संभाग के वक्ताओं का रायपुर में हुआ इंटरव्यू

11 May 2023 08:02AM,
by: Tikendra Sinha