होम थियेटर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने आरोपी अमर राहंगडाले को हिरासत में ले लिया है, आरोपी ने अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से होम थियेटर खरीदकर उसके 2 किलोग्राम बारूद का इस्तेमाल कर बम प्लांट किया था। आरोपी अमर दुल्हन से प्रेम करता था, लेकिन उसकी शादी किसी और के साथ होने के कारण अमर ने पूरी घटना को अंजाम दिया। होम थिएटर ब्लास्ट :आरोपी गिरफ्तार
05 Apr 2023 05:53AM,by: Tikendra Sinha
बेंगलुरु के नए खुले नल्लुरहल्ली मेट्रो स्टेशन में बारिश के बाद जलभराव हो गया। बाढ़ वाले स्टेशन के वीडियो साझा करते हुए, नागरिक मंच व्हाइटफ़ील्ड राइजिंग ने कहा, "टिकट काउंटर के पास प्लेटफॉर्म पर भी पानी है।" एक नेटिजन ने टिप्पणी की, "एक हल्की बारिश, और पानी पूरी तरह से अंदर रिस गया है। बरसात के मौसम में क्या होगा?" वरथुर कोडी में सड़कों पर भी जलभराव की सूचना है। नए खुले बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन पर बारिश के बाद पानी भर गया
05 Apr 2023 05:52AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रीय राजधानी की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने बिजली सब्सिडी योजना को एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी। योजना के तहत लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और 201-400 यूनिट बिजली का उपयोग करने वालों को 50% सब्सिडी मिलेगी। दिल्ली कैबिनेट ने बिजली सब्सिडी योजना को एक साल के लिए बढ़ाया
05 Apr 2023 05:03AM,by: Babuaa Desk
चार्टर प्लेन के इस सुविधा के दौर में भी जैन संत परंपरागत साधनों को त्याग कर पैदल चलते हैं। यह महावीर स्वामी का दिखाया हुआ अहिंसा और अपरिग्रह का रास्ता है। महावीर स्वामी का त्याग का रास्ता स्तुत्य है। भगवान महावीर के रास्ते पर दुनिया चलें तो सब जगह शांति होगी। अहिंसा ताकतवर और ज्ञानी लोगों का हथियार है। मनुष्य विवेकवान है और सोचता है, इसी वजह से विवेकी व्यक्ति हिंसा का रास्ता नहीं अपनाता। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग के पुराने गंज मंडी प्रांगण में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
05 Apr 2023 02:34AM,by: Babuaa Desk
रियायती जमीन मिलने से भवन की लागत घटेगी और तेजी से समाजों के मांगलिक भवन बनेंगे। समाजजनों का काफी खर्च बचेगा। यह बात आज दुर्ग जिले के ग्राम पुलगांव में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात कही।
05 Apr 2023 02:34AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज देर रात राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में सकल जैन श्रीसंघ द्वारा आयोजित भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दादाबाड़ी परिसर स्थित जैन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति से अध्यक्ष श्री मनोज कोठारी, श्री सुशील कोचर, श्री विजय गंगवाल, श्री पारस चोपड़ा सहित समिति के अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
05 Apr 2023 02:30AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









