एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर और कार्यालय की सुरक्षा को उस समय बढ़ा दी गई जब एक व्यक्ति ने उन्हें 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए तीन बार फोन किया। कॉल करने वाले ने खुद को जयेश पुजारी के रूप में बताया, यह वही व्यक्ति जिसके नाम का इस्तेमाल जनवरी में गडकरी के कार्यालय में इसी तरह की कॉल करने के लिए किया गया था। नितिन गडकरी को मिला धमकी भरे कॉल
21 Mar 2023 11:13AM,by: Babuaa Desk
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने किरण पटेल का जिक्र कर सरकार पर सवाल करते हुए कहा कि ''एक आदमी यहां आया और बताया की वह पीएमओ में काम करता है, सरकार ने उसका पता लगाने की कोशिश भी नहीं की , और उसको पुरी सुरक्षा का आनंद मिला, ऐसी सरकार जो ढोंगियो के झाँसे में आ जाती है वो जम्मू-कश्मीर के मुद्दों को कैसे हल कर सकती है।"
21 Mar 2023 08:55AM,by: Tikendra Sinha
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कुछ तत्व विदेशी मदद से पंजाब का माहौल खराब करने की बात कर रहे हैं और नफरत भरे भाषण दे रहे हैं , साथ ही पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाते हुए मान ने कहा कि राज्य सुरक्षित हाथों में है। विदेशी मदद से पंजाब का माहौल खराब कर रहे तत्व :मुख्यमंत्री मान
21 Mar 2023 08:55AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह की तलाशी के बिच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा ''मैं पंजाब के मुख्यमंत्री मान को धैर्य और परिपक्व तरीके से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई देना चाहता हूं|" मुख्यमंत्री मान को बधाई देना चाहता हूं : केजरीवाल
21 Mar 2023 08:55AM,by: Tikendra Sinha
यूएस डेमोक्रेट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनका परिवार पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सहित भारतीय नेताओं से मिले 17 उपहारों का खुलासा करने में विफल रहे। उपहारों में एक टेबल, एक फूलदान, एक गलीचा, ताजमहल का मॉडल, कफ़लिंक, शेर की मूर्ति, आकर्षक कंगन, चारमीनार की मूर्ति, दुपट्टा और एक बंदगला जैकेट शामिल थे।
21 Mar 2023 08:55AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









