latest

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक करीब 62 हजार लोगों ने शासकीय दस्तावेज घर पर ही प्राप्त करने के लिए अपाइंटमंेट बुक करायें हैं। वहीं पर 51 हजार से अधिक नागरिकों ने घर बैठें ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 01 लाख 25 हजार से अधिक नागरिकों ने मितान योजना के टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में व नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ की शुरुआत 01 मई 2022 से प्रदेश के समस्त 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गई थी।

08 Feb 2023 09:46AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि देश में नफरत फैलाने वालों पर वह चुप क्यों हैं । खड़गे ने राज्यसभा में 'मौनी बाबा' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद खड़गे की टिप्पणी पर उच्च सदन में हंगामा शुरू हो गया। खड़गे ने कहा 2014 में पीएम मोदी ने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। पर पीएम मोदी के सबसे करीबी दोस्तों में से एक की संपत्ति ढाई साल में 13 गुना बढ़ी है.मैं पूछना चाहता हूं कि  प्रधानमंत्री कुछ उद्योगपतियों को 'खाने' क्यों दे रहे हैं ।  
भाजपा सांसद पीयूष गोयल ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का  विरोध करते हुए कहा कि खड़गे ने जो आरोप लगाया है, उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। "वह एक कथित धन की बात कर रहे हैं जिसमें कोई योग्यता नहीं है। यह शेयर बाजार की गणना है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है । " गोयल ने कहा, "मैं उनसे पूर्व वित्त मंत्री से सीखने का आग्रह करता हूं कि यह मूल्यांकन क्या है। खड़गे का बयान संसद में बवाल

08 Feb 2023 08:07AM,
by: Tikendra Sinha