latest

Generic placeholder image

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्टीकर अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत यातायात नियमों से संबंधित कुल 6 प्रकार के स्टीकर तैयार किया गया है जो वाहन चालकों को वाहन चलाने के पूर्व यातायात नियमों का पालन करने के लिए सतर्क करेगा। उक्त स्टिकर अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 स्थित अग्रसेन धाम चौक में 2 पहिया एवं चार पहिया वाहनो में स्टीकर लगाकर किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री जयप्रकाश बढ़ई उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह थाना प्रभारी यातायात तेलीबांधा श्री नीलकंठ वर्मा एवं यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। 

06 Feb 2023 10:02AM,
by: Tikendra Sinha