मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई फिल्मी हस्तियों को मिलेट से बने गिफ्ट हैंपर्स भेजे थे, इसी हैम्पर को पाकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है और कहा है कि छत्तीसगढ़ वैसे तो कई विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है, आपके द्वारा भेजे गए मिलेट के खाद्य प्रदार्थों के लिए आपका धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने इस पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए अमिताभ बच्चन का धन्यवाद जताया है।
04 Feb 2023 01:35AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में जल और वन संवर्धन की दिशा में सरकार द्वारा चलाये जा रहे नरवा विकास योजना और लघु वनोपज के संग्रहण का कार्य बखूबी किया जा रहा है । छत्तीसगढ़ की ये योजना देश के अन्य राज्यों के लिये अनुकरणीय है । उक्त बातें छत्तीसगढ़ के अध्ययन भ्रमण में पहुंचे भारतीय वन सेवा के 2014-15 बैच के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान कहीं । भ्रमण दल में देश के 15 राज्यों से भारतीय वन सेवा के 32 अधिकारियों ने शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से दो दिवसीय भ्रमण के बाद अपने अनुभव साझा किये ।
04 Feb 2023 01:35AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गोंडवाना समाज के पदाधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन किया। जिसमें उन्हें मिलेट, कोदो, कुटकी, रागी से तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत कुमार धु्रव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बीरेश ठाकुर, जनपद अध्यक्ष बृजबत्ती मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष सुनाराम तेता सहित समाज के सदस्य उपस्थित थे।
04 Feb 2023 01:35AM,by: Babuaa Desk
हज कमेटी ऑफ इंडिया भारत सरकार के चेयरमैन जनाब ए. पी. अब्दुल्लाहकुट्टी ने रायपुर प्रवास के दौरान कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी पहुंचकर प्रदेश की हज व्यवस्थाओं की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने राज्य हज कमेटी द्वारा की जा रही हज व्यवस्थाओं एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। हज कमेटी ऑफ इंडिया, भारत सरकार के चेयरमैन जनाब ए. पी. अब्दुल्लाहकुट्टी ने समस्त हज व्यवस्थाओं एवं हज यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि हज 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगामी सप्ताह से शुरू की जाएँगी। राज्य हज कमेटी की विशेष मांग पर उन्होंने प्रदेश के हाजियों को हर संभव सुविधाए उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
04 Feb 2023 01:35AM,by: Babuaa Desk
पारिस्थितिकी तंत्र की बेहतरी और जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से बचाव के लिए आर्द्रभूमि (वेटलैण्ड) के संरक्षण और लोगों में इसके प्रति जागरूकता की महती आवश्यकता है। इसे देखते हुए 02 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के महासमुंद वन प्रभाग ने ग्रीन क्लब और कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर के सहयोग से वन चेतना केन्द्र, कोडर बांध, पटवा, महासमुंद में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व विद्यालय और स्कूली छात्रों ने सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों को दिया। उन्होंने लगभग 285 किलोग्राम कचरा एकत्र कर उचित निपटान के लिए नगर पालिका में जमा किया।
03 Feb 2023 12:30PM,by: Tikendra Sinha
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अकलतरा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अंबिकापुर रवाना हो रहे थे। उसी दौरान नांदघाट के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि इस घटना में टीएस सिंहदेव बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंत्री टीएसी सिंहदेव दूसरी गाड़ी से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं। मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, बचें बाबा
03 Feb 2023 12:30PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के गरीब जनता तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री श्री बघेल की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसके लिए राज्य के सभी नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत जेनेरिक दवाओं की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयां 50 से 70 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध है। धन्वंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
03 Feb 2023 11:53AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









