latest

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की 31 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि पंडित रविशंकर शुक्ल लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रविशंकर जी ने कई राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई। इस दौरान छत्तीसगढ़ में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया और गांधी जी के विभिन्न आंदोलनों में सहयोग के लिए प्रेरित किया। श्री बघेल ने कहा है कि रविशंकर जी के कार्यों को छत्तीसगढ़ सरकार आगे बढ़ाती रहेगी।

30 Dec 2022 12:47PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

भाजपा इन दिनों प्रदेशभर में कांग्रेस हटाओ-छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान चला रही है, जिसमें भाजपा के बड़े नेता जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव-गांव पहुंचकर प्रदेश सरकार की नाकामी गिना रहे हैं। इसी अभियान के तहत कोरबा जिले के कोरकोमा में कांग्रेस हटाओ-छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि, यदि किसी भी आदिवासी के घर शराब पकड़ने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की टीम आती है तो उनकी जमकर पिटाई करो। श्री कंवर का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में मंच पर मंच पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

30 Dec 2022 09:16AM,
by: Babuaa Desk