मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार-भाटापार जिले के विधानसभा कसडोल के ग्राम लाहोद पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां पर ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जाना और अधिकारियों के इनके निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम लाहोद में 52 करोड़ 41 लाख रुपए लागत के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 39 करोड़ 31 लाख रुपए लागत के 21 कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ रुपए से अधिक के 25 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिवद्वय सुश्री शकुंतला साहू एवं चंद्रदेव राय, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
22 Dec 2022 02:39PM,by: Babuaa Desk
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने विभिन्न थीमों पर आधारित पर्यटन विकास की स्वदेश दर्शन योजना वर्ष 2015-16 में प्रारंभ की थी, जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में यहाँ की आदिवासी/जनजातीय एवं ग्रामीण संस्कृति से पर्यटकों को परिचित कराने के उद्देश्य से वर्ष 2016 में ‘‘ट्रायबल टूरिज्म सर्किट‘‘ की परियोजना स्वीकृत की गयी। इस परियोजना में प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के कुल 13 डेस्टीनेशन्स को विकसित किया गया है।
22 Dec 2022 02:01PM,by: Babuaa Desk
भेंट मुलाकात के दौरान एक और एक ग्यारह वाली कहावत को चरितार्थ होती दिखी, जब दिव्यांग दंपत्ति को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक लाख रुपए का चेक सौंपा। मौका था भेंट मुलाकात कार्यक्रम ओडान का। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यादव एवं वर्मा दंपति को आशीष देते हुई जीवन की नई शुरुआत करने शुभकामनाएं दी। भेंट मुलाकात कार्यक्रम ग्राम ओड़ान
22 Dec 2022 01:58PM,by: Babuaa Desk
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक नवा रायपुर मंत्रालय स्थित महानदी भवन में ली गई। उन्होंने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम सहित सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए सभी संबंधित विभागों को प्रभावी पहल हेतु विशेष जोर दिया। परिवहन मंत्री श्री अकबर ने इस दौरान लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा और प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) श्री प्रदीप गुप्ता, सचिव परिवहन श्री एस. प्रकाश तथा आयुक्त परिवहन श्री दीपांशु काबरा उपस्थित थे।
22 Dec 2022 01:57PM,by: Babuaa Desk
लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विधानसभा के लाहोद पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वहां के लघु कृषक और श्रमिक श्री अघनू कोसले के घर भोजन किया। इस अवसर पर श्री कोसले के घरवालों ने मुख्यमंत्री का आरती एवं तिलक कर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।
22 Dec 2022 10:37AM,by: Babuaa Desk
भेंट मुलाकात के दौरान एक और एक ग्यारह वाली कहावत को चरितार्थ होती दिखी, जब दिव्यांग दंपत्ति को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक लाख रुपए का चेक सौंपा। मौका था भेंट मुलाकात कार्यक्रम ओडान का। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यादव एवं वर्मा दंपति को आशीष देते हुई जीवन की नई शुरुआत करने शुभकामनाएं दी।
22 Dec 2022 10:37AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान निर्माण सभा की हिन्दी ड्रॉफ्ट कमेटी के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री घनश्याम सिंह गुप्त के जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री घनश्याम सिंह गुप्त महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। देश की आजादी और देश के निर्माण में तथा संविधान निर्माण में उनका बहुमूल्य योगदान था। ऐसे महापुरूष की याद में जयंती समारोह का आयोजन एक सराहनीय पहल है।
22 Dec 2022 08:49AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









