असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि जब तक भाजपा राज्य चलाती है तब तक सरकारी और वन भूमि को खाली कराने का अभियान जारी रहेगा। विधानसभा में बोलते हुए सरमा ने कहा, "हटाना एक सतत प्रक्रिया है और यह रुकेगी नहीं।" उन्होंने कहा, "सभी लोगों, चाहे हिंदू हों या मुसलमान, को सत्रा (वैष्णव मठ) की जमीन खाली करनी होगी।"
22 Dec 2022 06:35AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 01 लाख 41 हजार 578 हितग्राहियों को पूर्ण आवासों के लंबित भुगतान के लिए 209 करोड़ रुपए प्रदान किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर निर्माणाधीन 63 हजार 952 आवासों को भी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। इन आवासों को पूरा करने के लिए अब तक 261 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।
22 Dec 2022 05:48AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात का अगला पड़ाव कसडोल विधानसभा होगा। मुख्यमंत्री आज 22 दिसंबर को कसडोल विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा कसडोल विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.10 बजे कसडोल विधानसभा अंतर्गत ग्राम ओड़ान पहुंचेंगे। ओड़ान में 12.15 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे ओड़ान के हाईस्कूल मैदान स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा लाहोद के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे नए पुलिस लाईन मैदान स्थित हेलीपेड (खम्हारडीह) लाहोद पहुंचेंगे। दोपहर 2.45 बजे से 4.15 बजे तक लाहोद में ग्रामीणजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। 4.20 बजे लाहोद से हेलीकॉप्टर द्वारा कसडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे से 5.10 बजे तक कसडोल में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं शाम 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कसडोल से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। भेंट-मुलाकात का अगला पड़ाव आज कसडोल में
22 Dec 2022 05:46AM,by: Babuaa Desk
हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रही है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी। मुख्यमंत्री करेंगे हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण
22 Dec 2022 05:46AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर में आयोजित 34वें ऑल इंडिया एड्वोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट एवं प्रथम अखिल भारतीय महिला क्रिकेट स्पर्धा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उक्त स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए ‘ट्रॉफी’ का भी अनावरण किया। राजधानी रायपुर में 21 से 28 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ एड्वोकेट्स क्रिकेट एशोसिएशन के तत्वाधान में किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस श्री संजय अग्रवाल तथा जस्टिस श्री सचिन सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित थे।
22 Dec 2022 05:42AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आए गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के द्वारा इस वर्ष गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को गुरु घासीदास जयंती की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के महासचिव डॉ जे आर सोनी, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के पी खांडे, श्री सुंदरलाल जोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
22 Dec 2022 05:40AM,by: Babuaa Desk
बीजापुर क्रेडा विभाग बीजापुर द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर में ऊर्जा क्लब का गठन कर ऊर्जा संरक्षण जागरूकता, चित्रकला, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, बेसिक एनर्जी ऑडिट प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसम्बर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक किया गया। जिसमें स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लिया। 20 दिसम्बर 2022 को प्रत्येक प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। जिसमें चित्रकला में पवन कुरसम 10वीं प्रथम स्थान, धर्मेन्द्र गुप्ता 11वीं द्वितीय स्थान, सुहासनी पिरला 11वीं तृतीय स्थान स्लोगन प्रतियोगिता में आरतू दूब्बा कक्षा 11वीं प्रथम, ममता नेताम कक्षा 09वीं द्वितीय, हिमांशु गुरला कक्षा 11वीं तृतीय स्थान, प्रश्नोत्तरी ग्रुप प्रेक्षा अय्यर, दीक्षा मिश्रा, समीर हपका, नजीर अहमद प्रथम स्थान, बेसिक एनर्जी ऑडिट में अंशिका विश्वकर्मा 11वीं उत्कृष्ट कार्य के लिए शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिसमें क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी श्री मनीष सिंह नेताम, ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम अधिकारी श्री मनीराम साहू व स्वामी आत्मानंद बीजापुर के उप प्राचार्य श्री मनोज अल्लूर, कु0 साधना जैन ऊर्जा गुरू एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।
22 Dec 2022 05:23AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









