सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि आजादी के बाद केंद्र में सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस ने गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। सावंत ने कहा, "जो लोग अब भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, उन्होंने गोवा को भारत का हिस्सा बनाने की जहमत नहीं उठाई।" उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के कारण गोवा आजाद हुआ था।
30 Nov 2022 05:49AM,by: Babuaa Desk
बीजापुर जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में आजिविका विकास कार्यक्रम के अर्न्तगत 15 दिवसीय लघु अवधि गैर आवासीय निःशुल्क प्रशिक्षण के संचालन के साथ-साथ आजिविका के साधन उपलब्ध कराते हुए तैयार किए गए उत्पादों को मार्केटिंग के साथ जोड़कर स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से एल्युमिनियम विंडो एवं केक बनाने हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक 30 नवंबर सायं 5ः30 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला परियोजना लाइवलीहूड कालेज सोसायटी जिला बीजापुर (एजुकेशन सिटी/ज्ञान गुड़ी) में उपस्थित होकर कर सकते हैं आवेदन का प्रारूप जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं तथा कार्यालय प्राचार्य श्री अखिल दीप सोनी के संपर्क नंबर 9425525059 के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एल्युमिनियम विंडो एवं केक बनाने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण
30 Nov 2022 05:42AM,by: Alanga rao
बीजापुर जिला कार्यालय के सभागार में कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने जिले के विकास कार्यों में गैर सरकारी संगठनों के योगदान पर विस्तृत समीक्षा बैठक ली उक्त बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय मुख्य रुप से उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने स्वास्थ्य, शिक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपोषण, कृषि, जल जीवन मिशन, श्रम सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यों में गैर सरकारी संगठन के सहयोग के माध्यम से जन जागरूकता एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से जिले के सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीणों को लाभान्वित करने एवं आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को स्कूल एवं शिक्षा के माध्यम से जोडने एवं समतुल्यता परीक्षा ओपन स्कूल परीक्षा के माध्यम से 10वीं, 12वीं और आगे की पढ़ाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक मेें पंचशील आश्रम के अव्यवस्था पर कलेक्टर श्री कटारा ने नाराजगी जाहिर करते हुए पंचशील आश्रम के द्वारा किशोर न्याय अधिनियम के पालन नही करने, नियम का उल्लंघन करने पर गार्ड और अधीक्षक पर तत्काल कार्यवाही करने को कहा। आश्रम में रह रहे हैं बच्च्यिों के देख-रेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा शिक्षा स्वास्थ्य श्रमदान एवं विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यों में पुलिस विभाग द्वारा हर संभव आवश्यक मदद की जाएगी जिसके लिए पुलिस विभाग से भी गैर सरकारी संगठन समन्वय स्थापित करे जिससे सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जा सके उक्त बैठक में सीएमएचओ डॉ. सुनील भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री लुपेन्द्र महिनाग, डीपीसी श्री विजेन्द्र राठौर, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी श्री राहुल कौशिक, आकांक्षी कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री मान्शु शुक्ला, पीपीआईएएफ श्री सूरज कुमार मिश्रा, गांधी फेलो श्री अरुण कुमार, जुबेर आलम, भूमिका, प्राची, श्री भरत साहू, पॉल कुमार, निकिता देव सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं एनजीओ के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
30 Nov 2022 05:42AM,by: Alanga rao
बीजापुर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले में निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलिया एवं अधोसंरचना के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। प्राथमिकता के आधार पर दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क मार्ग से संपर्क स्थापित करने निर्माणाधीन पुल-पुलियों एवं सड़क के निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश वहीं बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री आजनेय वाष्णैय ने आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही। सुरक्षा के अभाव में अंदरुनी क्षेत्रों के निर्माण कार्य को नही करने की समझाईस भी दी गई। कलेक्टर श्री कटारा स्थानीय ग्रामीणों जनप्रतिनिधियो से लगातार चर्चा करने और विकास कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित करने, स्थानीय ग्रामीणों को सड़क निर्माण में रोजगार मुहैया कराने एवं टैªक्टर, गाड़ी एवं अन्य उपकरण स्थानीय स्तर पर उपलब्ध है उनका समुचित उपयोग करने को कहा, बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय, राष्ट्रीय राजमार्ग एजेंसी के अधिकारीगण, इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित थे। सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक
30 Nov 2022 05:42AM,by: Alanga rao
बीजापुर यातायात पुलिस बीजापुर द्वारा दुपहिया वाहनों में हेलमेट पहन कर वाहन चलाने के लिये रैली निकाल कर जन सामान्य को जागरूक किया आपकी सुरक्षा , हमारा संकल्प के साथ रैली यातायात कार्यालय से प्रारंभ कर यातायात पुलिस, जिला पुलिस बल के अधिकारी /जवान हेलमेट पहन कर बीजापुर शहर में भ्रमण कर जन सामान्य को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिये । रैली में उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी श्री विनीत साहू, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री संजय सूर्यवंशी, यातायात का बल एवं रक्षित केन्द्र के बल ने रैली में हिस्सा लिया । हेलमेट जागरूकता रैली
30 Nov 2022 05:42AM,by: Alanga rao
मॉस्को की एक अदालत ने एक लोकप्रिय रूसी विपक्षी राजनेता इल्या यशिन के खिलाफ मुकदमा शुरू किया, जो यूक्रेन में क्रेमलिन के कार्यों की आलोचना से उपजे आरोपों का सामना कर रहे हैं। इल्या याशिन जुलाई से हिरासत में हैं जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उस पर सशस्त्र बलों के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप है। रूसी विपक्षी नेता इल्या यशिन पर मुकदमा
30 Nov 2022 05:42AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






