बीजापुर 23 नेशनल सब जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता जो कि 25 से 29 नवंबर आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आयोजित होगी जिसमें छत्तीसगढ़ की राज्य की टीम हिस्सा लेगी छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में बालक वर्ग से तेजस मोहित रायपुर ,राकेश करती आशीष तेलम बीजापुर ,साकेत चंद्रहास रायगढ़ से आर्यन चांपा सोनम भुवनेश्वर कबीरधाम से जयंत आयुष मुंगेली से संदीप नरेंद्र साहू बेमेतरा से एवं बालिका वर्ग में भोली रेशमा हीना यशोदा बेमेतरा से मीनू मनीषा ज्योति स्मिता बीजापुर से आनिया चंद्रकांता जांजगीर से चांदनी सुरभि कबीरधाम से और माधुरी शानू मीनाक्षी पद्मिनी रायपुर से राज्य की टीम में चयनित हुए हैं बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी से बालक और बालिका को मिलाकर राज्य की टीम में 6 खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल के बदौलत टीम में जगह बनाई। बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी राकेश करती का यह सातवां नेशनल होगा। विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी ,कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, जिला पंचायत सीईओ श्री रवि कुमार साहू और प्रभारी श्री फागेश सिन्हा एवं हेड कोच श्रम निरीक्षक सोपान करनेवार उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए टीम को हार्दिक बधाइयां दी है नेशनल चैंपियनशिप में फिर दम भरेंगे बीजापुर के खिलाड़ी
24 Nov 2022 01:08AM,by: Alanga rao
बीजापुर जिला पंचायत बीजापुर के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक का अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम ने जिले में संचालित हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश दिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित जनहित से जुड़े सभी विकास कार्यो की सतत निगरानी करने एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक मे सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू ने विभिन्न विभागों के संचालित विकास कार्यों को विस्तृत रूप से बताया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश कारम छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड एवं जिला पंचायत सदस्य श्री बसंत राव ताटी, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य गण जनपद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।
24 Nov 2022 01:07AM,by: Alanga rao
दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के वकीलों ने दावा किया है कि नवीनतम लीक वीडियो, जिसमें आप नेता को तिहाड़ जेल में अपने सेल के अंदर खाना खाते हुए दिखाया गया है, जो छेड़छाड़ की गई क्लिप पर आधारित है। जैन के वकीलों ने अदालत को बताया कि लीक हुआ वीडियो सितंबर का है और टेप अलग-अलग तारीखों के हैं। तिहाड़ जेल का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता अभिजीत शंकर ने कहा कि ईडी के पास वीडियो था।
23 Nov 2022 01:11PM,by: Babuaa Desk
तेलंगाना के सिद्दीपेट में हुस्नाबाद आरटीसी बस स्टैंड के पास एक देसी बम विस्फोट हुआ, लेकिन इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक, बम सुबह करीब 9:45 बजे उस वक्त फटा, जब एक फल विक्रेता ने अपना ठेला उसके ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस ने बाद में बस स्टॉप के पास झाड़ियों में ऐसे पांच बम बरामद किए और मामले की जांच कर रही है। तेलंगाना के सिद्दीपेट में बस स्टॉप के पास देसी बम विस्फोट
23 Nov 2022 01:02PM,by: Babuaa Desk
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लुक बदल गया है और वह सद्दाम हुसैन की तरह दिखते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा था...राहुल गांधी के नए रूप से कोई समस्या नहीं है...कम से कम इसे वल्लभभाई पटेल की तरह बनाएं।" "अगर आप गांधीजी की तरह दिखते हैं तो और भी अच्छा लेकिन अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?" सरमा ने पूछा।
23 Nov 2022 06:53AM,by: Babuaa Desk
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ सीवी आनंद बोस ने आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बोस ला गणेशन की जगह लेंगे, जिन्हें जगदीप धनखड़ के भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले, बोस ने कहा कि वह ममता बनर्जी को एक "सम्मानित" सीएम के रूप में देखते हैं और वह उनके साथ "निष्पक्षता" के साथ काम करेंगे। डॉ सीवी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
23 Nov 2022 06:39AM,by: Babuaa Desk
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी मुख्य चुनाव आयुक्त को पूरे छह साल का कार्यकाल नहीं मिले, यह सुनिश्चित करके लगातार सरकारों ने भारत के चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया है। अदालत ने कहा, "जमीन पर स्थिति काफी चिंताजनक है"। अदालत ने कहा कि एक मुख्य चुनाव आयुक्त को "चरित्र वाला" होना चाहिए, जो "खुद को बुलडोजर से चलने नहीं देता"।
23 Nov 2022 06:09AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



