रायपुर की अदालत में शुक्रवार की दोपहर फिर से ED के आरोपियों की पेशी है। इनमें IAS समीर विश्नोई, काेयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल शामिल हैं। इनके वकीलों के टीम अदालत पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में इन्हें पेश किए जाने की खबर है। अब तक सूर्यकांत तिवारी ED की कस्टडी में रह रहे थे। अन्य कारोबरी समेत IAS विश्नोई को जेल भेजा गया था।
11 Nov 2022 10:26AM,by: Imran Khan
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंची। जहां छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के बाद गांधी चौक से स्मृति ईरानी महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई हैं।नेहरु चौक में पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगी। रैली का स्वागत करने गांधी चौक से लेकर जगह-जगह पंडाल बनाया गया है।
11 Nov 2022 10:00AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के हवाई अड्डे पर बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। पीएमओ ने कहा कि प्रतिमा के निर्माण के लिए अट्ठानवे टन कांस्य और 120 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी अवधारणा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के राम वी सुतार ने की है। इसे 'समृद्धि की मूर्ति' कहा जाता है l
11 Nov 2022 07:21AM,by: Babuaa Desk
एक सिक्के के जिस तरह दो पहलू होते है उसी तरह खेल में जीत और हार के दो पक्ष होते है। कोई भी खेल दो पक्षो के बीच ही खेला जाता है, एक, के अलावा दो, चार और पांच(बास्केटबॉल), छः(वॉलीबॉल), ग्यारह, तेरह(रग्बी) खिलाड़ियों की टीम अपने प्रतिद्वंद्वियों से जीतने के लिए उतरती है।स्वाभाविक है किसी भी देश छोड़िए छोटे शहर की अदनी सी क्लब टीम भी कोई मैच हराना नही चाहती है लेकिन खेल का शाश्वत गुण है कि उसमें एक को हारना पड़ेगा हारेगी वही टीम जिसके सामने की प्रतिद्वंद्वी टीम बेहतर खेल जाए। कल भी टी20 के सेमीफाइनल में ऐसा ही हुआ। इंग्लैंड के खिलाडिय़ों ने शानदार या यूं कहें हमसे बेहतर प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बना ली। उनके ओपनर्स ने किसी भी बॉलर्स को मौका ही नही दिया और 10 विकेट से जीत गए। हार पर इतना मातम क्यो?
11 Nov 2022 06:49AM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने सरकारी कर्मचारियों से रोजाना एक घंटे और काम करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को उचित पारिश्रमिक का आश्वासन देते हुए कहा, "आप सभी को ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ काम करना चाहिए। बाकी मुझ पर छोड़ दो।" बोम्मई कर्नाटक राज्य सरकार कर्मचारी संघ के एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे जहां उन्हें सातवें वेतन आयोग के गठन के लिए सम्मानित किया गया।
11 Nov 2022 06:40AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







