छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे दुर्ग जिले के अमलेश्वर में एक सराफा दुकान में दिनदहाड़े बदमाशों ने दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवर भी लूटकर ले गए। दोनों बदमाशों ने एकदम करीब से कई गोलियां कारोबारी को मारी। इसके बाद इत्मिनान से जेवर समेटे और दुकान से निकल गए। इन दोनों हत्यारों में से एक युवक का सीधा हाथ कोहनी के नीचे से कटा हुआ है। इस पूरी घटना का लाइव VIDEO भी सामने आया है।
20 Oct 2022 10:21PM,by: Imran Khan
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा में आज दो दर्जन से भी अधिक युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। विधायक बृहस्पत सिंह ने सभी युवाओं को गमछा देकर कांग्रेस प्रवेश कराया और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकाल में लोग प्रभावित हुए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले दो दर्जन युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
20 Oct 2022 10:21PM,by: Imran Khan
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है और कहा है कि पार्टी बुरे दिनों में दलितों को बलि का बकरा बना देती है. मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. खड़गे पार्टी के दलित नेता हैं. अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे का मुक़ाबला शशि थरूर से था. बीएसपी चीफ़ ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर ट्वीट किया, "कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा/तिरस्कार किया. इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं."
20 Oct 2022 09:57AM,by: Imran Khan
बीते महीने ही एशिया कप जीतने वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने गुरुवार को नीदरलैंड्स को 16 रनों से मात देकर टी 20 विश्व कप के सुपर 12 में जगह पक्की कर ली है. नामीबिया के साथ पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार होने के बाद श्रीलंका की टीम ने बाकी दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद सुपर 12 में जगह बनाई है. दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुक़सान पर 162 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 146 रनों पर ही सिमट गई.
20 Oct 2022 09:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





