आईसीआईसीआई बैंक ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी का ऐलान किया। बैंक ने NPCI के साथ मिलकर RuPay क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है। इस क्रेडिट कार्ड में कस्टमर को प्रत्येक 100 रुपये खर्च करने के बाद एक रीवार्ड प्वाइंट मिलेगा। जबकि 1 साल में 2 लाख रुपये खर्च करने पर 2,000 बोनस रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। आपको बता दें, कि RuPay एक स्वदेशी पेमेंट नेटवर्क है। इसका उपयोग क्रेडिट, डेबिट और प्रीपैड कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन करने में किया जाता है। आईसीआईसीआई बैंक का RuPay क्रेडिट कार्ड अब वेरिएंट में उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही बैंक और वेरिएंट्स भी लाएगा।
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बघेल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है । छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टर्स को एक निर्देश जारी किया है. इस निर्देश के मुताबिक जो कर्मचारी 25 जुलाई से 29 जुलाई तक हड़ताल में थे और इस बार 22 अगस्त से जो हड़ताल चल रही है. उसमें शामिल नहीं हैं. उनका 25 जुलाई से 29 जुलाई का अवकाश स्वीकृत कर लिया जाए और उन्हें इस अवधि का वेतन भुगतान कर दिया जाए।
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक शासकीय कर्मचारी संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं। रायपुर में हर महीने प्रदर्शन हो रहा है. 22 अगस्त से छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल जारी है. हड़ताल प्रदर्शन को बीजेपी का समर्थन है. दूसरे दल भी हड़ताल में दिलचस्पी ले रहे हैं और सरकार को घेर रहे हैं. अब ऐसे हड़ताल का असर कहीं ना कहीं आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है. छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय के खोखर में संचालित आत्मानंद हिंदी मीडियम के छात्र प्राचार्य की मनमानी से परेशान है. स्कूल में एडमिशन से लेकर अब तक प्राचार्य द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना की शिकायत करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. अधिकारियो से की मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने तत्काल आत्मानंद हिंदी स्कूल पहुंच कर शिक्षक, छात्र और प्राचार्य से पूछताछ की. रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप कर आवश्यक कारवाई का भरोसा दिया.
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
सरगुजा में बेहद हृदयविदारक अपराध देखे जा रहे हैं. हत्या की वजह कभी दुश्मनी हुआ करती थी. लेकिन आज कल सरगुजा में लोग उसी की हत्या कर दे रहे हैं. जिससे वो प्रेम करते थे. अपने रिश्तों का लहू भी बहाने से लोग नहीं चूक रहे हैं. हाल ही में एक माता पिता ने अपनी बेटी की हत्या की थी. पुलिस खुलासे में बेटी का हत्यारा पिता निकला है. सरगुजा में बेटी का हत्यारा निकला पिता
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
प्रदेश भर में 34 % डीए की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं. छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व तीज मंगलवार को है. इसके पहले सोमवार को सरकारी कर्मचारी महिलाओं ने तीज भी पंडाल में मनाने का निर्णय लिया है. सोमवार को जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट भवन के समक्ष महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर सरकार विरोधी नारे लगाए. उनका कहना है कि हमने ठान लिया है. मायके जाएंगे ना ससुराल जाएंगे तीजा हम पंडाल में ही मनाएंगे। मायके जाएंगे ना ससुराल जाएंगे तीजा हम पंडाल में मनाएंगे
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
महिलाओं का खास त्यौहार तीजा पर्व आज मंगलवार को मनाया जा रहा है। तीजा पर्व को लेकर रायपुर के कपड़ा दुकान में रौनक बढ़ गई है. तीज त्योहार में खरीदी को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला. हर वर्ग के लोग अपनी अपनी पसंद और क्षमता के आधार पर साड़ियों की खरीदी कर रहे हैं. इस बार बाजार में आरगैंजा, काटन, जिनी चू, डोला सिल्क, बनारसी सिल्क, ब्रासो, लीलैंड काटन और वर्क वाली साड़ी काफी पसंद की जा रही है. बीते 2 वर्षों तक कोरोना की वजह से कपड़ा मार्केट से रौनक गायब हो गई थी, लेकिन इस बार अच्छी ग्राहकी की उम्मीद दुकानदारों को भी है. तीज पर्व को लेकर कपड़ा मार्केट में रौनक
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








