latest

Generic placeholder image

कल यानी 24 अगस्त से जैन धर्म का प्रमुख पर्व पर्युषण शुरू हो रहा है। ये पर्व लगातार दस दिनों तक चलता है। ये पर्व भाद्रपद मास की पंचम तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि तक मनाया जाता है। इस साल जैन समाज का ये महापर्व 24 अगस्त से शुरू हो रहा है, जो कि 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। पर्युषण को जैन धर्म के लोग काफी महत्वपूर्ण त्योहार मानते हैं। जैन धर्म में पर्युषण को पर्वों का राजा कहा जाता है। ये पर्व भगवान महावीर स्वामी के मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म, जिओ और जीने दो की राह पर चलना सिखाता है। साथ ही मोक्ष प्राप्ति के द्वार खोलता है। इस महापर्व के जरिए जैन धर्म के अनुयायी उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम ब्रह्मचर्य के जरिए आत्मसाधना करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं जैन धर्म के इस प्रमुख पर्व के बारे में खास बातें... जैन समाज का पर्युषण पर्व आरंभ

24 Aug 2022 02:46AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी और लूटपाट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला गंज थाना क्षेत्र का है, जहां आधी रात हथियारबंद नाकाबपोश लुटेरे एक घर में घुस गए.लुटेरे इस बात से अंजान थे कि घर में एक वफादार कुत्ता भी है. जैसे ही लुटेरे घर में घुसे वैसे ही पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद कुत्ते का मालिक और उसके बीवी बच्चे निकले. इस दौरान लुटेरों से झूमाझटकी हुई और बदमाश भाग गए. झूमाझटकी में मालिक समेत उसके बीवी बच्चों को थोड़ी बहुत चोंटे आई. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. रायपुर में लुटेरों से भिड़ा डॉगी, परिवार की बचाई जान

24 Aug 2022 12:13AM,
by: Imran Khan