महंगाई भत्ता-DA और गृह भाड़ा भत्ता-HRA बढ़ाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। दावा है कि इस हड़ताल में 96 कर्मचारी-अधिकारी संगठन शामिल हो हुए हैं। कर्मचारी संगठन सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना भी शुरू कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से अगले कुछ दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई, न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामलों के निपटारे से लेकर सामान्य सरकारी कामकाज के भी ठप्प हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। कर्मचारियों ने 25 से 29 जुलाई के बीच भी एक हड़ताल की थी। उसके बाद सचिव स्तर की बातचीत के बाद 6% महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी हुआ। अधिकांश कर्मचारी संगठनों ने इसे नामंजूर कर दिया। कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
22 Aug 2022 08:22AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में कर्मचारी संगठनों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो टूक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, कर्मचारियों की मांग पर उन्होंने महंगाई भत्ता बढ़ा दिया। पुरानी पेंशन योजना लागू की, सप्ताह में पांच दिन ही काम की छूट दी, कर्मचारियों के हित में लगातार फैसले कर रहे हैं। इतना करने के बाद भी कोई हड़ताल करना चाहे तो उसकी इच्छा है। इसके बाद शासन अपना काम करेगा।
22 Aug 2022 08:21AM,by: Imran Khan
शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर विधानसभा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें एम्स के विशेषज्ञ डाक्टरों से परामर्श लेने के लिए भिलाई और उसके आसपास के क्षेत्र से लोग भारी काफी संख्या में पहुंचे. ढाई हजार से ज्यादा लोगों ने शिविर का लाभ उठाया. इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सरोज पाण्डेय ने बताया कि '' चिकित्सा शिविर का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाना है.' भिलाई के वैशाली नगर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
22 Aug 2022 07:25AM,by: Imran Khan
सीबीआई अधिकारियों ने उन खबरों का खंडन किया कि आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया चल रही है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं l खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिसोदिया ने कहा कि वह दिल्ली में खुलेआम घूम रहे हैं।
22 Aug 2022 05:55AM,by: Babuaa Desk
अभिनेता रणवीर सिंह, जिन्हें मुंबई पुलिस ने अपने नग्न फोटोशूट को लेकर दर्ज प्राथमिकी के संबंध में 22 अगस्त को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, ने पुलिस से और समय मांगा है। मुंबई पुलिस ने कहा, "अभिनेता ने पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है, अब नया समन भेजा जाएगा...नई तारीख तय करने के बाद।"
22 Aug 2022 05:55AM,by: Babuaa Desk
भाजपा की गुजरात इकाई के मुख्य प्रवक्ता यमल व्यास ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति पर टिप्पणी की है. व्यास ने कहा, "कांग्रेस पिछले 5 सालों से राज्य में अदृश्य थी और चुनाव से ठीक पहले इन पोस्टरों और उन चीजों के साथ आई है जिनसे उन्हें वोट मिलेगा।"
22 Aug 2022 05:53AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





