छत्तीसगढ़ में आज सोमवार से सरकारी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल है. महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों ने हड़ताल बुलाई है. इस स्ट्राइक में छत्तीसगढ़ के करीब 96 कर्मचारी अधिकारी संगठन शामिल हो रहे हैं. हड़ताल की वजह से छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की महाहड़ताल
22 Aug 2022 12:29AM,by: Imran Khan
बीजेपी ने बघेल सरकार पर रेवड़ी बांटने का आरोप लगाया है. रायपुर के बीजेपी कार्यालय में बीजेपी नेता अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बघेल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. बीजेपी नेताओं ने बघेल सरकार को रेवड़ी बांटने वाली सरकार बताया और कहा कि यह सरकार बेवड़ी और नशेड़ी सरकार है. बृजमोहन अग्रवाल ने इस मौके पर बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना पर भी निशाना साधा. बीजेपी का बघेल सरकार पर कर्ज लेकर रेवड़ी बांटने का आरोप
22 Aug 2022 12:28AM,by: Imran Khan
खेल पर भी सियासत का आरोप लगाते हुए अजय चंद्राकर ने बघेल सरकार पर हमला बोला. अजय चंद्राकर ने कहा कि "मुख्यमंत्री आज ओलंपिक संघ, हैंडबॉल संघ, टेनिस संघ, बास्केटबॉल संघ, हॉकी, साइकिल इन सभी संघ के अध्यक्ष हैं. खेल प्राधिकरण बनाया गया उसके लिए कोई बजट नहीं, कोई बैठक नहीं, कोई सेटअप नहीं है और जो सदस्य बनाए गए वह कांग्रेस के विधायक सदस्य बनाए गए हैं" सभी खेल संघों के खुद अध्यक्ष बने सीएम बघेल - अजय चंद्राकर
22 Aug 2022 12:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









