latest

Generic placeholder image

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि वे अपने स्वाभिमान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि प्रमुख बैठकों में नहीं बुलाए जाने के कारण आनंद शर्मा कांग्रेस में खुद को उपेक्षित और अलग-थलग महसूस कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि उनका स्वाभिमान नॉन निगोशिएबल है. उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है. आनंद शर्मा के इस्तीफ से पहले G23 समूह के दूसरे नेता गुलाम नबी आजाद ने भी जम्मू-कश्मीर में अभियान समिति के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था.

21 Aug 2022 09:14AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में स्वर्गीय श्री वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम और सहकारिता के क्षेत्र में श्री लाखे के अमूल्य योगदान को याद किया। छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से श्री लाखे ने किसानों सहित लाखों लोगों के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता की नींव रखते हुए रायपुर में सहकारी बैंक की स्थापना की। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरण के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। खादी के प्रचार-प्रसार के साथ शिक्षा के विकास के लिए भी वे सक्रिय रहे। वे आजीवन सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए लगे रहे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज सहकारिता के माध्यम से लाखों लोगों के रोजगार और आगे बढ़ने का सपना सच हो रहा है।

21 Aug 2022 07:14AM,
by: Imran Khan