जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने उस घटना की निंदा की, जिसमें शोपियां में नागरिकों पर आतंकवादियों की गोलीबारी में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। एलजी जम्मू-कश्मीर के कार्यालय ने ट्वीट किया, "हमला हर किसी से कड़ी निंदा का पात्र है। बर्बर कृत्य के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा। घृणित आतंकी हमले पर शब्दों से परे दर्द,"। जम्मू-कश्मीर : जिम्मेदार आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा - एलजी
16 Aug 2022 11:52AM,by: Babuaa Desk
एनडीए से नाता तोड़ने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से नई सरकार का गठन हो गया है। 16 अगस्त को बिहार के राज्यपाल ने आरजेडी के 16, जेडीयू के 11, कांग्रेस के दो, हम के एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हुई, वह थी विधायकों का समूह में शपथ लेना। इस दौरान सबकी नजर बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के शपथ ग्रहण पर भी थी।
16 Aug 2022 09:24AM,by: Imran Khan
गुजरात में विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का वक्त बाकी है। इसी बीच नकदी की कमी से जूझ रही कांग्रेस को नया झटका लग सकता है। खबर है कि सौराष्ट्र में कुछ कांग्रेस विधायक जल्दी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इधर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत मंगलवार को गुजरात पहुंच रहे हैं। हाल ही में गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता नरेश रावल और राजू परमार ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया था।
16 Aug 2022 09:23AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी भाजपा ने तेज कर दी है. प्रदेश में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगस्त के आखिरी हफ्ते में छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सितंबर के शुरुआती हफ्ते में छत्तीसगढ़ आने की संभावना है. फिलहाल दोनों नेताओं के आने के कार्यक्रम को फाइनल नहीं किया गया है लेकिन भाजपा ने दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. बूथ स्तर पर बीजेपी को मजूबत करने शाह और नड्डा छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं. ताकि 2023 में छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने में कोई कोर कसर न रह जाए. शाह और नड्डा का जल्द छत्तीसगढ़ दौरा
16 Aug 2022 08:22AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया. बच्चों को लेने जा रहे दो स्कूल बसों के बीच टक्कर हो गई. जिससे एक बस पलटते हुए खेत में जा गिरी. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने खेत में पलटे बस से बच्चों को बाहर निकाला. गनीमत रही कि बच्चों को मामूली चोटें आई. एक बच्ची को गंभीर चोट आई जिसे कुकदूर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। कवर्धा में निजी स्कूल बसों की टक्कर में कई बच्चे घायल
16 Aug 2022 06:42AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








