latest

Generic placeholder image

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज त्रिनिदाद में 22 जुलाई (शुक्रवार) को शुरू हुई। टीम इंडिया ने पहले वनडे में तीन रन से रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 15 रन बनाने थे, लेकिन सिराज ने सिर्फ 11 रन दिए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 308 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज 50 ओवर में छह विकेट पर 305 रन ही बना सका। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने 97 रन की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद सिराज ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट लिए। धवन को कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

23 Jul 2022 01:13AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

आदि शब्द का अर्थ पुरातन से है यानी चिरकाल कह लीजिये या दिर्घकाल कह लीजिये कहने का मतलब हज़ारो साल भी है, ऐसे अवधि से प्राकृतिक अंचल जिसमे नदी, पहाड़, जंगल, शामिल है उन स्थानों के आसपास वास करने वाले आदिवासी कहलाये। आदिवासी सदियों तक शहरी सभ्यता से दूर रहे या रखे गए ये बात बहस की नही है लेकिन अपनी छोटी मोटी आवश्यकताओं के लिए प्रकृति के भरोसे रहने वालों की संतुष्टि की अपनी जुदा दुनियां है। वे मूल कन्द और जंगल मे उगने वाले वनस्पति से अपनी न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति में वे भरोसेमंद रहे। उन्हें बाहरी दुनियां से ज्यादा सरोकार नही रहा इसी कारण वे आदिवासी है। बाहरी दुनियां के लिए वे कौतूहल के विषय है क्योंकि उनकी न समझ आने वाली दुनियां लोगो को आकर्षित करती है। उनका समाज,संस्कृति, खान पान, वेशभूषा भाषा सभी शहरी सभ्यता से परे है।यहां तक की उनके भगवान भी।  मुर्मू होने का मर्म

22 Jul 2022 11:58AM,
by: Babuaa Desk