कवर्धा मे लोग अपने खून-पसीने की कमाई को बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बचाते हैं.जिसके लिए लोग बैंक या किसी बीमा कंपनी का सहारा लेते हैं.लेकिन अब बीमा कंपनी के एजेंट भी लोगों को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. कवर्धा सीटी कोतवाली में. जहां एलआईसी एजेंट मुकेश साहू ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर कवर्धा के सामनापुर मार्ग मे रहने वाले दिलीप झारिया और उसके परिवार के अन्य लोगों से एलआईसी प्रीमियम राशि में हेरफेर कर दिया. फर्जी रसीद के जरिए की लाखों की ठगी
15 Jul 2022 11:33AM,by: Imran Khan
मध्य प्रदेश के सीहोर में एक व्यक्ति को कथित तौर पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए धमकी दी गई थी, जिन्हें पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ उनकी टिप्पणी के बाद निलंबित कर दिया गया था। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "किसी को भी राज्य में शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।" मध्य प्रदेश : नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर व्यक्ति को धमकी
15 Jul 2022 11:33AM,by: Babuaa Desk
टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क के खिलाफ अपने मुकदमे में, ट्विटर ने एक टेक्स्ट संदेश की एक कथित छवि साझा की है जिसे मस्क ने सौदे को समाप्त करने से पहले सीईओ पराग अग्रवाल को भेजा था। मस्क का संदेश पढ़ा, "आपके वकील परेशानी पैदा करने के लिए इन वार्तालापों का उपयोग कर रहे हैं .... इसे रोकने की जरूरत है।" मस्क का संदेश कंपनी द्वारा सौदे के वित्तपोषण के बारे में जानकारी मांगने के जवाब में था।
15 Jul 2022 11:32AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में कोरबा के प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह राज्य सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी पर जमकर हमला बोला. गिरिराज ने कहा कि ''सीएम भूपेश बघेल ने मुझे कहा था कि मैं गौठान बना रहा हूं. गोबर खरीदूंगा. लेकिन यह योजना पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. दुख के साथ यह बात कहना पड़ रहा है कि छत्तीसगढ़ में मनरेगा के लिए निर्धारित पैरामीटर का भी पालन नहीं हो रहा है.'
15 Jul 2022 11:32AM,by: Imran Khan
साइबर ठगों के बिछाए जाल में लोग आसानी से फंस जाते हैं। ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। राजधानी में दो नए ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने और कुरियर के नाम पर दोनों से एक लाख 70 हजार 711 रुपये ठग लिए गए। सिविल लाइन और मौदहापारा थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। साइबर ठगों ने बदला ठगी का नया पैंतरा
15 Jul 2022 10:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




