कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 11 घंटे पूछताछ की। उन्हें आज बुधवार को फिर तलब किया गया है। उधर, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।।।। राहुल गांधी सुबह करीब 11.05 बजे बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कई गाड़ियों के काफिले में ईडी मुख्यालय पहुंचे, जहां एजेंसी की टीम ने पहले चरण में दोपहर 3.30 बजे तक पूछताछ की। उन्हें एक घंटे का ब्रेक दिया गया और शाम 4.30 बजे से सवाल-जवाब का दौर फिर शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। राहुल गांधी करीब रात 11.30 बजे ईडी दफ्तर से बाहर निकले। ईडी सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में राहुल के सामने कई दस्तावेजी सुबूत रखकर उनका पक्ष पूछा गया।
15 Jun 2022 01:13AM,by: Imran Khan
बनारसी पान के कारोबार से दुनिया भर का दिल जीतने वाले मोहल्ले अब नए कलेवर में दिखाई देंगे। बनारसी पान और उसमें प्रयोग होने वाली चीजों को जानने व परखने का शौक रखने वाले पर्यटकों की यहां तक पहुंच आसान बनाने की तैयारी है। इसके लिए बनारसी पान का कारोबार करने वाले मोहल्लों को कलस्टर के रूप में विकसित कर पूरे वार्ड का ही कायाकल्प किया जाएगा।
15 Jun 2022 01:13AM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार ने महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा और तीन अन्य को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में गैर-आधिकारिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। महिंद्रा के अलावा, अन्य में आईआईएम अहमदाबाद के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ रवींद्र एच ढोलकिया, एमेरिटस टीवीएस मोटर कंपनी के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन और ज़ायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड के अध्यक्ष पंकज आर पटेल हैं।
14 Jun 2022 04:24PM,by: Babuaa Desk
जनता दल (यूनाइटेड) के चार नेताओं को अनुशासनात्मक आधार पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। इनमें अनिल कुमार, बिपिन कुमार यादव, अजय आलोक और जितेंद्र नीरज शामिल हैं। बिहार जद (यू) प्रमुख उमेश कुशवाहा ने कहा, "वे पार्टी की विचारधारा के विपरीत समानांतर कार्यक्रम चला रहे थे और महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे थे।"
14 Jun 2022 04:24PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






